Home
Mobile

Samsung Galaxy M14 5G 6,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जाने कीमत

Samsung Galaxy M14 5G 6,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy M14 5G को आज यानी सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया है। इससे पहले एम-सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन सबसे पहले इस साल की शुरुआत में यूक्रेन में लॉन्च किया गया था। पिछले कुछ हफ्तों में, व्यापक रूप से इसकी भारत में शुरुआत करने की सूचना मिल रही थी। सैमसंग गैलेक्सी M14 5G एक इन-हाउस 5nm Exynos 1330 चिपसेट पर बेस्ड है। नए लॉन्च किए गए डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी के चलते सेगमेंट में अपने साथियों की तुलना में बेहतर बैटरी लाइफ देने की भी उम्मीद है। सैमसंग ने इस साल पहले ही कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं और आने वाले महीनों में और ज्यादा किफायती हैंडसेट लॉन्च करने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy M14 5G की भारत में कीमत

Samsung Galaxy M14 5G के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,490 रुपये है, जबकि 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन को ब्लू, डार्क ब्लू और सिल्वर कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। यह देश में 21 अप्रैल, दोपहर 12 बजे से सेल के लिए शुरू होगा और यह सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M14 5G 6,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy M14 5G के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

सैमसंग स्मार्टफोन में फुल-एचडी+ (2408 x 1080 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ 6.6 इंच का पीएलएस एलसीडी डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन एंड्रॉइड 13 और टॉप पर सैमसंग की वन यूआई 5 स्किन के साथ बूट करता है। एम-सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन माली जी68 जीपीयू के साथ एक्सीनॉस 1330 ऑक्टा-कोर एसओसी पर बेस्ड है, जिसे 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

गैलेक्सी M14 5G के ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। एम-सीरीज हैंडसेट का 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच में स्थित है।

Samsung Galaxy M14 5G बैटरी

यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है जो 25W रैपिड चार्जिंग को सक्षम बनाता है। फोन में वॉयस फोकस फीचर होने का भी दावा किया गया है जो कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइस को कम करने में मदद करता है। सुरक्षा के लिए, फोन को साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी में 5जी, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और जीपीएस कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है। 206 ग्राम वजनी इस हैंडसेट का माप 166.8mm x 77.2mm x 9.4mm है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of 4GB + 128GB variant of Samsung Galaxy M14 5G is Rs 13,490, while the price of 6GB + 128GB variant is Rs 14,990. Talking about the color option, this smartphone has been introduced in Blue, Dark Blue and Silver color variants.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X