Home
Mobile

Samsung भारत में जल्द लॉन्च करने जा रहा नया बजट स्मार्टफोन, फीचर्स व कीमत आए सामने

स्मार्टफोन ब्रांड Samsung जल्द ही अपने M सीरीज के तहत नया बजट फोन Galaxy M15 5G को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इसे इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने कुछ चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध कराया था।

अब कंपनी भारतीय बाजार में इसे लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। यह बजट स्मार्टफोन 90Hz की रिफ्रेश रेट, मीडियाटेक चिपसेट और एक बड़ी बैटरी के साथ आएगा। चलिए आपको आगे इस की सामने आई कीमत व फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung भारत में जल्द लॉन्च करने जा रहा नया बजट स्मार्टफोन

ब्रांड ने अपने इस आगामी बजट स्मार्टफोन के भारत लॉन्चिंग को अमेजन के जरिए कंफर्म किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस Samsung Galaxy M15 5G का एक प्रमोशनल इमेज भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर रिलीज किया है। जिससे यह कंफर्म हो गया है कि, यह फोन जल्द ही देश में दस्तक देगा। जिसकी बिक्री अमेजन के जरिए की जाएगी।

Samsung Galaxy M15 5G की संभावित कीमत- इसे 15 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक की कीमत के साथ लाया जा सकता है। जिसका सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद पोको, रेडमी, रियलमी और मोटोरोला के फोन्स से होगा। इसे कंपनी ग्रे, डार्क ब्लू और लाइट ब्लू तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा सकती है।

Samsung भारत में जल्द लॉन्च करने जा रहा नया बजट स्मार्टफोन

Samsung Galaxy M15 5G स्पेसिफिकेशन्स- अमेजन पर जारी पोस्टर के अनुसार Samsung Galaxy M15 5G में कंपनी sAMOLED डिस्प्ले दे सकती है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी कैमरा के लिए वॉटर-ड्रॉप नॉच दिया जा सकता है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 6000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दिया है।

ग्लोबल स्पेसिफिकेशन्स- जैसा कि, आपको पहले ही बता चुके हैं, इस फोन को कुछ मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। जिसमें कंपनी ने 6.5 इंच की वाटर-ड्रॉप नॉच एमोलेड स्क्रीन दी है, जो फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके साथ ही इसके राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन्स दिए गए हैं।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट दिया है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक साइट में ट्रिपल कैमरा दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 50MP, सेकेंडरी 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi, Bluetooth और GPS सपोर्ट मिल रहा है।

ऐसे में अब यह देखना होगा कि, कंपनी अपने इस फोन के इंडियन वेरिएंट को सेम इन्ही स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च करती है या फिर इसमें कुछ बदलाब किए जा सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy m15 5g launch confirmed in india know expected price features and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X