Samsung Galaxy M15 5G की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, महज इतने में बुक करें फोन, 8 अप्रैल को होगा लॉन्च
Samsung बहुत जल्द भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया हैंडसेट Galaxy M15 5G को लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि, इसके लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने इस फोन की प्री-बुकिंग Amazon पर शुरू कर दी है। अगर आपको भी इस फोन का इंतजार है, तो आप इसे प्री-बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही आप कई बेनेफिट्स का भी लाभ ले सकेंगे।
दरअसल कंपनी अपने प्री-बुक करने वाले कस्टमर्स को इस अपकमिंग स्मार्टफोन की खरीद पर कई बेनेफिट भी दे रही है। तो चलिए आगे आपको इसकी कीमत, प्री-बुकिंग से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy M15 5G की भारत में लॉन्चिंग- सैमसंग गैलेक्सी का यह फोन 8 अप्रैल को देश में दस्तक देगा। इसे ग्राहक महज 999 रुपये देकर Amazon से प्री-बुक कर सकते हैं। इस दौरान आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि, यह पेमेंट Amazon Pay Balance से ही होगा।
वहीं इस फोन पर प्री-बुकिंग बेनेफिट्स की जाए तो कंपनी प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 25W चार्जिंग जिसकी कीमत 1,299 रुपये है, इसे महज 299 रुपये में देगी। इसके साथ ही प्री-बुकिंग अमाउंट ग्राहकों को Amazon Pay Balance में रिफंड भी कर दिया जाएगा। आपको बता दें, इस आगामी फोन के लिए प्री-बुकिंग 8 अप्रैल तक जारी है।

Samsung Galaxy M15 5G स्पेक्स- सैमसंग के इस फोन में आपको 6.5 इंच का sAMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz तक होगा।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। सैमसंग गैलेक्सी एम15 5जी दो कॉन्फ़िगरेशन 4GB/128GB और 6GB/128GB रैम ऑप्शन में आएगा।

इसमें कैमरा सेटअप की बात करें तो f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और f/2.2 अपर्चर के साथ 2MP मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की जाएगी। जो 25W फास्ट चार्जिंग, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








