Home
Mobile

Samsung Galaxy M15 5G प्राइम एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर व उपलब्धता

सैमसंग ने अपने Galaxy M15 5G का प्राइम एडिशन (Samsung galaxy m15 5g prime edition) भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन बेस मॉडल गैलेक्सी M15 5G के समान ही हैं, जिसे कंपनी ने इस साल अप्रैल में लॉन्च किया था।

सैमसंग गैलेक्सी एम15 5जी प्राइम एडिशन में सैमसंग इसे चार OS अपग्रेड मिलने का वादा किया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ SoC चिपसेट के साथ आ रहा है, जो 8GB तक रैम और 6,000mAh बैटरी से पैक्ड है। तो चलिए आपको इसकी कीमत, ऑफर से लेकर उपलब्धता और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy M15 5G प्राइम एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व ऑफर

Galaxy M15 5G प्राइम एडिशन स्पेसिफिकेशन -

डिस्प्ले- सैमसंग गैलेक्सी M15 5G प्राइम एडिशन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5-इंच का फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट दिया गया है। जो 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के लैस है।

ओएस- इसमें शामिल ओएस की बात करें तो यह फोन Android 14-आधारित One UI 6.0 के साथ आता है। कंपनी ने इसे चार OS अपग्रेड और पांच साल के सुरक्षा अपडेट मिलने का वादा किया है।

कैमरा- फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के गैलेक्सी M15 5G प्राइम एडिशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी- गैलेक्सी M15 5G प्राइम एडिशन को पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है।

कनेक्टिविटी- कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ 5.3, USB टाइप-C पोर्ट, डुअल 5G, 4G LTE, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक इसमें शामिल हैं। इस फोन का माप 160.1 x 76.8 x 9.3mm और इसका वजन 217 ग्राम है।

अन्य फीचर्स- सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा नॉक्स सिक्योरिटी और क्विक शेयर फीचर के साथ कॉल क्लैरिटी के लिए वॉयस फोकस से इसे लैस किया गया है।

Galaxy M15 5G प्राइम एडिशन की कीमत- भारत में सैमसंग गैलेक्सी M15 5G प्राइम एडिशन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि इसके 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 8GB/ 128GB वेरिएंट की कीमत 13,4999 रुपये है।

उपलब्धता की बात करें तो इसे जल्द ही इसे Samsung India की वेबसाइट, ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी सेल डेट का खुलासा नहीं किया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लू टोपाज, सेलेस्टियल ब्लू और स्टोन ग्रे ऑप्शन में पेश किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition launched in India, check price, offers and availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X