Home
Mobile

Best Camera Phone: 15 हजार से कम दाम में खरीदें ये कैमरा फोन्स, लिस्ट में Samsung और Moto शामिल

Best Camera Phones Under 15000: अगर आप भी फोटोग्राफी के लिए Best Camera Phones की तलाश में हैं, और आपका बजट भी 15 हजार रुपये से कम हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में 15,000 रुपये से कम दाम में बेहतरीन कैमरा से लैस फोन्स की डिटेल बताने जा रहे हैं। जिनमें सैमसंग से लेकर रियलमी तक के फोन्स शामिल हैं। तो चलिए आपको आगे इनकी कीमत व खासियत बताते हैं।

15 हजार से कम दाम में खरीदें ये Camera Phones, देखें लिस्ट

Samsung Galaxy M15 5G- सबसे पहले बात करते हैं, सैमसंग गैलेक्सी एम15 5जी की, इसमें आपको 50MP (F1.8) मेन वाइड एंगल कैमरा, 5MP (F2.2) अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP (F2.0) का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

यह फोन 6.5 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी कीमत की बात करें तो इसके 4GB रैम/128GB स्टोरेज को 13,299 रुपये और 6GB रैम/ 128GB स्टोरेज को 14,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।

15 हजार से कम दाम में खरीदें ये Camera Phones, देखें लिस्ट

Moto G34 5G- इसके अलावा आप 15 हजार से कम दाम में फोटोग्राफी के लिहाज से मोटो जी34 5जी को भी खरीद सकते हैं। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।

इसके साथ ही इसमें 16MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 695 5G चिपसेट दिया गया है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे 10,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।

15 हजार से कम दाम में खरीदें ये Camera Phones, देखें लिस्ट

Realme 12x 5G- अब बात करेंगे Realme 12x 5G स्मार्टफोन की। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। जबकि सेकेंडरी कैमरा 2MP का है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही इसमें 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर शामिल किया है। इसकी कीमत की बात करें तो इसके 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
realme 12x 5g moto g34 5g samsung galaxy m15 5g best camera phones under 15000
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X