Samsung Galaxy M16 5G और F16 5G: लीक रेंडर और खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung जल्द ही अपने दो नए हैंडसेट्स Samsung Galaxy M16 5G और Galaxy F16 5G को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। इन दोनों अपकमिंग फोन्स को हाल ही में वाई-फाई एलायंस, BIS और गीकबेंच जैसी विभिन्न ऑनलाइन लिस्टिंग में देखा गया है।
इसके अलावा दोनों डिवाइस के रेंडर भी सामने आए हैं, जिनसे उनके डिजाइन और फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी मिली है। तो आइए आपको आगे इनकी अब तक सामने आए सभी डिटेल्स बताते हैं।

Galaxy M16 5G के रेंडर के अनुसार इसमें पिल-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें तीन वर्टिकल अलाइंड सेंसर और एक LED फ्लैश शामिल है। इसके डिजाइन की बात करें तो यह शार्प फ्लैट एज के साथ होगा, जिसमें दाईं ओर पावर बटन, वॉल्यूम कंट्रोल, फिंगरप्रिंट सेंसर और बाईं ओर एक स्लिम स्लॉट मौजूद होगा। जबकि इसके फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए इनफिनिटी-U नॉच दी जाएगी।
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार Galaxy M16 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर मिलेगा, जो 8GB तक रैम वेरिएंट के साथ आता है। यह फोन Android 14 पर चलेगा। यह फोन डुअल बैंड 2.4GHz, Wi-Fi a/b/g/n/ac, 5GHz, Wi-Fi डायरेक्ट और WPA2/WPA3 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ आएगा।
Galaxy F16 5G के रेंडर जो स्मार्टप्रिक्स द्वारा प्रकाशित किए गए थे (जिसे अब हटा लिया गया है) वह गैलेक्सीM16 5G के समान डिजाइन को ही दर्शाता है। इसमें मेटल रियर कैमरा आईलैंड है, जिसमें तीन वर्टिकल आलाइंड सेंसर हैं। डिवाइस सॉलिड और ग्रेडिएंट कलरवे सहित विभिन्न फिनिश में उपलब्ध होगा।
लीक्स की मानें तो गैलेक्सी F16 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है। यह डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 6300+ चिपसेट के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा।
इसके अलावा इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल कर सकती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। सैमसंग के F16 5G और M16 5G स्मार्टफोन को आने वाले हफ्तों में भारत में लॉन्च किए जानें की उम्मीद है। F16 5G फ्लिपकार्ट और M16 5G को Amazon के जरिए पेश किए जानें संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications








