Samsung Galaxy M16 और F16 5G के सपोर्ट पेज लाइव, खास फीचर्स से उठा पर्दा
Samsung भारत में अपनी दो नए स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy M16 और Galaxy F16 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। इन दोनों फोन्स को पहले ही BIS पर देखा गया था, और अब उनके सपोर्ट पेज भी लाइव हो चुके हैं। इन पेजेस से दोनों हैंडसेट्स की रैम सहित कुछ खास फीचर्स का पता चला है। तो आइए आगे इन आगामी फोन्स की खास फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार Galaxy M16 और F16 5G के सपोर्ट पेज अब ऑफिशियल साइट पर एक्टिव हो गए हैं। इन पेजेस से यह जानकारी मिल है कि Samsung Galaxy M16 का नंबर SM-M166P है और Galaxy F16 भी इसी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। अब इन दोनों डिवाइसेस की और भी जानकारियां सामने आना तय है।

सैमसंग गैलेक्सी M16 और F16 5G के सपोर्ट पेज से नई डिटेल सामने आई है। इन स्मार्टफोन्स में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही गैलेक्सी M16 में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और गैलेक्सी F16 में Dimensity 6100+ चिप मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन्स में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, GPS और USB टाइप-C पोर्ट भी होंगे।
सैमसंग गैलेक्सी M16 और F16 5G के लॉन्च का इंतजार बहुत जल्द खत्म हो सकता है, क्योंकि इन स्मार्टफोन्स को मार्च के आखिर या फिर अप्रैल की शुरूआत में पेश किए जानें की उम्मीद है। वहीं कीमत की बात करें तो इन फोन्स की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी, जिससे यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन बन सकते हैं। दोनों डिवाइसेस की सेल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amzon पर हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications