Home
Mobile

Samsung का बड़ा धमाका! कम दाम में लॉन्च किए दो तगड़े 5G स्मार्टफोन, फीचर्स भी हैं पावरफुल

Samsung ने भारत में गैलेक्सी M16 और गैलेक्सी M06 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। M-सीरीज के दोनों ही फोन अफोर्डेबल सेगमेंट में लाए गए हैं। गैलेक्सी M06 में अब 5G नेटवर्क सपोर्ट मिलता है, जो इसके पिछले मॉडल से एक बड़ा अपग्रेड है, जिसमें केवल 4G सपोर्ट था।

दोनों फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी से लैस हैं। इन्हें 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला हुआ है। लेटेस्ट सीरीज के फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। आइए इनकी कीमत और खासियतों पर नजर डालते हैं।

सैमसंग लाया दो सस्ते 5G स्मार्टफोन

गैलेक्सी M16-गैलेक्सी M06 प्राइस और अवेलेबिलिटी

सैमसंग गैलेक्सी M16 5G की कीमत भारत में 12,499 रुपये से शुरू होती है, वहीं गैलेक्सी M06 की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। गैलेक्सी M16 मिंट ग्रीन, ब्लश पिंक और थंडर ब्लैक कलर में आया है। दूसरी तरफ गैलेक्सी M06 सेज ग्रीन और ब्लेजिंग ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ है। इन्हें अमेजन, सैमसंग की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

गैलेक्सी M16 की सेल 5 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि गैलेक्सी M06 7 मार्च से उपलब्ध होगा। कंपनी गैलेक्सी M16 पर 1,000 रुपये और गैलेक्सी M06 पर 500 रुपये का बैंक कैशबैक भी दे रही है।

सैमसंग गैलेक्सी M16 5G के फीचर्स

सैमसंग लाया दो सस्ते 5G स्मार्टफोन

गैलेक्सी M16 5G में 6.7 इंच की FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 2340x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसमें आई-केयर शील्ड और विजन बूस्टर तकनीक भी है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है, जिसे 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोन को पूरे 6 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच मिले हुए हैं। स्मार्टफोन में 50MP मेन कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W के फास्ट चार्जर से चार्ज होती है।

सैमसंग गैलेक्सी M06 5G के फीचर्स

सीरीज के किफायती मॉडल की बात करें तो इसमें भी डिस्प्ले का साइज सेम है, फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और 1600x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें M16 5G वाला ही प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB/6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च हुआ है। फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड वन UI, 4 साल के OS अपडेट और सिक्योरिटी पैच के साथ आया है।

फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा है। इसमें भी 25W फास्ट चार्जिंग वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। दोनों फोन बजट सेगमेंट में दमदार फीचर्स और 5G कनेक्टिविटी साथ ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy M16 and Galaxy M06 launched in India price starts for rs 9999 check specification and sale details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X