Samsung Galaxy M17 5G Review: सैमसंग का नया बजट किंग या सिर्फ एक और फोन?
Samsung Galaxy M17 5G को हम पिछले एक महीने से यूज कर रहे हैं। लॉन्च इवेंट में भी हमें जाने का मौका मिला था, जहां इस फोन की पहली झलक मिली थी। कुछ समय बाद जब यह फोन हमारे पास आया, तो हमने बॉक्स खोला- अंदर निकले सिर्फ केबल, डॉक्यूमेंटेशन और फोन। एडॉप्टर कंपनी नहीं दे रही है।
सैमसंग ने इस फोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है। ऐसे में अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह रिव्यू जरूर पढ़ लें। यहां हम बताएंगे कि Galaxy M17 5G डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक कितना इंप्रेस करता है, और क्या यह सच में बजट किंग कहलाने लायक है या सिर्फ एक और फोन बनकर रह जाएगा। चलिए जानते हैं।

प्रीमियम लुक और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी
Samsung ने Galaxy M17 5G को इस तरह डिजाइन किया है कि इसे देखकर यह बजट फोन बिल्कुल नहीं लगता। इसमें 7.5mm की पतली बॉडी और मैट फिनिश बैक पैनल है, जो हाथ में प्रीमियम फील देता है।
फ्रंट में Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन और IP54 रेटिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। फोन का वजन हल्का है और ग्रिप शानदार, यानी लंबे समय तक इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होती।
कुल मिलाकर, डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी इस रेंज में Galaxy M17 5G की सबसे बड़ी ताकत है।

डिस्प्ले: रंगीन, ब्राइट और स्मूद
Galaxy M17 5G में 6.7-इंच Super AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कलर रिप्रोडक्शन ठीक-ठाक है। चाहे इंस्टाग्राम स्क्रॉल करें या नेटफ्लिक्स देखें, विजुअल्स ओके-ओके लगते हैं। आउटडोर ब्राइटनेस थोड़ी कम जरूर लगती है, लेकिन जिस कीमत पर फोन आता है, उस हिसाब से कोई शिकायत नहीं की जा सकती।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
फोन में Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है, जो 8GB तक RAM के साथ आता है। रोजमर्रा के काम जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो देखना और मल्टीटास्किंग में यह फोन आराम से चलता है। हालांकि, हैवी गेमिंग या लंबे वीडियो एडिटिंग सेशन में फोन थोड़ा गर्म होता है और लैग महसूस होता है।
यह परफॉर्मेंस नॉर्मल यूजर्स के लिए ठीक है, लेकिन हैवी गेमर्स को थोड़ी कमी जरूर खलेगी।

कैमरा: "No-Shake" फीचर
Samsung ने Galaxy M17 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, जो OIS सपोर्ट करता है। आउटडोर और डे-लाइट फोटो काफी क्लियर और नैचरल कलर में आती हैं। "No-Shake Camera" फीचर चलते-फिरते फोटो को स्टेबल रखने में मदद करता है।
हालांकि, लो-लाइट फोटोग्राफी और अल्ट्रा-वाइड लेंस की डिटेलिंग में सुधार की गुंजाइश है। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए ठीक-ठाक है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक दिन आराम से निकाल देती है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, लेकिन बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया। क्यों भाई सैमसंग ऐसा क्यों किया? बैटरी परफॉर्मेंस पावर-यूजर्स के लिए अच्छा है। चार्जिंग स्पीड बेहतर हो सकती थी, लेकिन बैटरी बैकअप भरोसेमंद है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट सपोर्ट
Galaxy M17 5G Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है। सैमसंग ने इस फोन के लिए 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में बड़ी बात है। UI स्मूद है और अनावश्यक ऐप्स को हटाना आसान है।
लंबे अपडेट सपोर्ट की वजह से इसे फ्यूचर-रेडी फोन कहा जा सकता है।
कीमत और फाइनल वर्डिक्ट
कीमत: ₹12,499 (4GB + 128GB वेरिएंट के लिए शुरुआती कीमत)
फायदे
- प्रीमियम डिजाइन
- Super AMOLED डिस्प्ले
- OIS कैमरा
- लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
कमियां
- औसत गेमिंग परफॉर्मेंस
- चार्जर की कमी निराश करती है।
अगर आप एक भरोसेमंद ब्रांड का स्टाइलिश और टिकाऊ स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो बजट में भी प्रीमियम अहसास दे, तो Samsung Galaxy M17 5G आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








