सैमसंग गैलेक्सी M22 जल्द होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव, जानें फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी M22 की डेवलपमेंट की खबरें उड़ रही है और अब सैमसंग गैलेक्सी M22 का सपोर्ट पेज भी लाइव कर दिया गया है। हालाँकि, अब तक, इसकी लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन अब इसका आधिकारिक सपोर्ट पेज लिस्ट कर दिया गया हैं, जिससे उम्मीद कर सकते हैं कि यह जल्द ही लॉन्च किया जा सकता हैं। भारत सहित शेष ग्लोबल रीज़न में डेब्यू करने से पहले डिवाइस को शुरुआत में रूस में लॉन्च किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी M22 का सपोर्ट पेज हुआ लाइव
सैमसंग की रूस वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी एम22 सपोर्ट पेज को अपडेट कर दिया गया है। डिवाइस को SM-M225FV/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह बेंचमार्क वेबसाइटों और मोबाइल सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर पिछली लिस्टिंग के साथ पुष्टि करता है।
गैलेक्सी M22 को पहले NBTC, ब्लूटूथ SIG जैसी मोबाइल सर्टिफाइड वेबसाइटों और समान मॉडल नंबर वाले गीकबेंच पर देखा गया है। विशेष रूप से, मॉडल संख्या में "DS" ड्यूअल सिम को सपोर्ट कर सकता है।
हालांकि आपको बता दें कि अभी तक Galaxy M22 के सपोर्ट पेज लिस्टिंग से सिर्फ मॉडल नंबर का ही पता चला है। इस प्रकार लॉन्च की टाइमलाइन अभी एक रहस्य बनी हुई है। हमें उम्मीद हैं कि सैमसंग जल्द ही आधिकारिक लॉन्च की तारीख की घोषणा कर देगी।
Samsung Galaxy M22 के अनुमानित स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी एम22 के मीडियाटेक के किफायती गेम-सेंट्रिक प्रोसेसर, यानी Helio G80 SoC के साथ शिप किए जाने की उम्मीद है। इस प्रोसेसर की जानकारी Geekbench डेटाबेस ने दी है। बेंचमार्क वेबसाइट ने एंड्रॉइड 11 OS के साथ 4GB RAM कॉन्फ़िगरेशन का भी खुलासा किया।
हालांकि इसके अलावा और जानकारी नहीं है कि सैमसंग इसके अलावा कोई अन्य RAM वेरिएंट भी लॉन्च करेगा या सिर्फ 4GB के ऑप्शन के साथ ही डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। इस प्रकार यह 64GB/128GB स्टोरेज के साथ आ सकता हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy M22 में 6.5 इंच का HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आ सकता है। साथ ही यह हाई 90Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट कर सकता है। कैमरा सेंसर की बात करें, तो इसमें 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2MP सेंसर का एक जोड़ी के साथ क्वाड-लेंस सेटअप मिल सकता है। जबकि इसमें 5,000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग के साथ पैक किया जा सकता है।
जबकि इसके अलावा अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आयी है और कीमत क्या होगी उसके लिए भी इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








