Samsung Galaxy M31 vs Samsung Galaxy A31: आप कौनसा फोन खरीदेंगे...?
Samsung कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में अपने दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। एक स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy M31 है और दूसरे फोन का नाम Samsung Galaxy A31 है। इन दोनों फोन की मार्केट में काफी चर्चाएं की जा रही है।

सैमसंग के नए फोन्स को खरीदने के इच्छुक यूज़र्स इन दोनों फोन के बीच में कंफ्यूज़ हो गए हैं कि वो अपने लिए कौनसा स्मार्टफोन चुनें। ऐसे में हम आपको अपने इस आर्टिकल में इन दोनों फोन के सभी फीचर्स का कंपेयर कर रहे हैं।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
सैमसंग कंपनी के इस नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 को कंपनी ने 6.4 इंच की फुल एचडी+ इनफिनिटी यू डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। यह एक सुपर एमोलेड पैनल डिस्प्ले है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा कोर एक्सीनस 9611 प्रोसेसर का शामिल किया है। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड One UI 2.0 पर चलता है।
Samsung Galaxy A31 में कंपनी ने 6.4 इंच की फुल एचडी+ इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दिया है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन का रिज्यॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो पी65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है।
दोनों फोन का बैक कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy M31 को कंपनी ने 4 बैक कैमरों के साथ पेश किया है। इसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ आता है। इस सेंसर के लिए सैमसंग कंपनी ने अपने इस नए फोन में Samsung ISOCELL Bright GW1 का इस्तेमाल किया है। वहीं इसका दूसरा बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आता है। इस फोन का तीसरा और चौथा कैमरा सेंसर 5-5 मेगापिक्सल का है, जो क्रमश: मैक्रो शूटर और डेप्थ कैमरा सेंसर के साथ आता है।
Samsung Galaxy A31 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस और चौथा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है।
दोनों फोन का फ्रंट कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy M31 के बैक कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें सैमसंग कंपनी ने सुपर स्टेडी मोड, सुपर स्लो मो और नाइट मोड जैसे कई फीचर्स भी दिए हैं ताकि यूज़र्स को शूट करते वक्त काफी मजेदार तस्वीरें और वीडियो लेने का मौका मिले। Samsung Galaxy M31 में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में भी सक्षम है। ऐसे में ये साफ है कि इस फोन का ओवरऑल कैमरा सेअटप काफी शानदार है।
Samsung Galaxy A31 में कंंपनी ने 20 मेगापिक्सल का एक फ्रंट सेंसर भी दिया है। इस सेंसर को वॉटरड्रॉप नॉच में जगह दी गई है। इस फोन में कंपनी ने एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।
दोनों फोन की दमदार बैटरी
Samsung Galaxy M31 में कंपनी ने 6,000 एमएएच की बेहद दमदार बैटरी भी दी है। इसके बारे में कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 26 घंटे का वीडियो प्लैबैक और 119 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम देगी। इस फोन की बैटरी 15W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आती है। इसके अलावा इस फोन में 4G VoLte, WiFi जैसे तमाम समान्य कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं। इस फोन के पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Samsung Galaxy A31 में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी भी दी है, जो 15 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। इस फोन में कंपनी ने दो सिम लगाने की सुविधा दी है।
दोनों फोन का वेरिएंट्स और प्राइस
Samsung Galaxy M31 को कंपनी ने 6 जीबी रैम के साथ पेश किया है। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दिया है। इन दोनों वेरिएंट को यूज़र्स माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन के पहले यानि 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है।
सैमसंग कंपनी के इस फोन Samsung Galaxy A31 का कंपनी ने एक ही वेरिएंट मार्केट में पेश किया है, जिसकी कीमत 21,999 रुपए है। इस कीमत में कंपनी ने इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
हमारा निष्कर्ष
आप इन दोनों फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में पढ़कर समझ ही गए होंगे कि इन दोनों फोन में से कौनसा फोन आपके लिए ज्यादा बेहतर है। अगर हम अपने तरफ से आपको सलाह दें तो Samsung Galaxy M31 में कंपनी ने 6000 एमएएच की बैटरी दी है, 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा से लैस इस फोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपए है।
वहीं Samsung Galaxy A31 में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा समेत 4 कैमरों का क्वॉड कैमरा सेटअप है। इस फोन का एकमात्र वेरिएंट 21,999 रुपए में आता है। ऐसे में फैसला साफ है कि आपको 5000-7000 रुपए कम में ही अधिक फीचर्स वाला फोन मिल रहा है तो आपको Samsung Galaxy M31 को ही खरीदना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications