भारत में आज लॉन्च होगा Samsung Galaxy M32 5G, जानें कीमत और फीचर्स
भारत में आज Samsung Galaxy M32 5G को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च से पहले, इस अपकमिंग सैमसंग 5G स्मार्टफोन के बारे में कई चीजों का पता चला है। जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी शामिल है।

लॉन्च होने के बाद स्मार्टफोन को यूजर्स Amazon.in की वेबसाइट और सैमसंग की आधिकारिक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते है। सूत्रों के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी M32 5G जो 2 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जायेगा, लेकिन अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।
क्या होगी Samsung Galaxy M32 5G की भारत में कीमत
सैमसंग गैलेक्सी M32 5G की कीमत की बात करें तो भारत में इसकी प्राइस लगभग 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। हालांकि लॉन्च के बाद ही स्मार्टफोन की सही कीमत का पता चल पाएगा।
Samsung Galaxy M32 5G के खास फीचर्स और अनुमानित स्पेसिफिकेशन
जानकारी के लिए आपको बता दें Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन को पहले ही Amazon India की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया था। इस कारण लिस्टिंग से अनुमान लगाया जा सकता है कि स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और इसके 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है।
इसके अलावा Amazon ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के पूरे डिज़ाइन और रंग ऑप्शन का भी खुलासा किया है और यह ब्लैक और ब्लू दो ऑप्शन में आने वाला है। सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी स्मार्टफोन में एक LED फ्लैश के साथ एक क्वाड रियर कैमरा सिस्टम भी देखने को मिलने वाला है। साथ ही सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी शामिल किया जाने वाला है।
कैमरा सेंसर की तरफ देखें, तो Galaxy M32 5G में 48MP का क्वाड रियर कैमरा सिस्टम शामिल होगा। जबकि सैमसंग गैलेक्सी M32 4G मॉडल में 64MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का सेंसर + 2MP सेंसर + 2MP इमेज सेंसर के साथ आता है।
बैटरी की बात करें, तो इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आयेगा। लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन 16.5cm HD+ Infinity V डिस्प्ले के साथ आएगा, और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सिंगल फ्रंट कैमरा सेंसर मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications