Home
Mobile

Samsung जल्द कम कीमत में ला रहा धांसू फीचर्स वाला ये बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेक्स

Samsung Galaxy M34 5G: अगर आप भी कम बजट में दमदार बैटरी और धांसू फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। सैमसंग अपने गैलेक्सी के एम सीरीज के नए स्मार्टफोन Galaxy M34 5G को जल्द ही मार्केट में पेश कर सकता है। जो आपको 20,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल सकता है। अपने इस अपकमिंग फोन में कंपनी Samsung Exynos 1280 प्रोसेसर का सपोर्ट भी दे सकती है। तो आइए आपको इस फोन के स्पेक्स के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

Samsung Galaxy M34 5G में स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ ही 6GB रैम और Exynos 1280 प्रोसेसर के साथ इस फोन की बाजार में एंट्री हो सकती है। इतना ही नहीं कंपनी अपने इस हैंडसेट पर 2 से 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट अपने यूजर्स को दे सकती है। इसके अलावा आपको इस फोन में फोटोग्राफी के लिए चार कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 MP सेकेंडरी कैमरा 8 MP तीसरा कैमरा कैमरा 5 MP और चौथा 2 MP का हो सकता है।

Samsung कम कीमत में ला रहा धांसू फीचर्स वाला ये बजट स्मार्टफोन

आपको बता दें, Samsung अपने M सीरीज के तहत आने वाले लगभग सभी स्मार्टफोन को 20 हजार रुपये की कीमत के साथ ही लॉन्च करता आया है। इससे पहले भी कंपनी ने Galaxy M33 5G स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये कीमत के साथ पेश किया था।

Samsung Galaxy M33 5G के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। कंपनी ने इस फोन की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है। फोन में 8 GB तक रैम और 128 GB तक की स्टोरेज है। इसके अलावा इसमें 5nm का Exynos प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं। जिसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। इसके साथ सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ Video TNR फीचर मिलेगा जो कि न्वाइज रिडक्शन के लिए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung may soon launch its new smartphone Samsung Galaxy M34 5G in India with powerful features and affordable price. This phone has been listed on the company's website.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X