Samsung Galaxy M34 5G का नया वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy M34 5G New Variant Launched: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एम34 5जी स्मार्टफोन के नए वेरियंट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। जिसके बाद अब कस्टमर्स इसे 8GB रैम और 256 GB स्टोरेज ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं। अपने इस नए वेरियंट की कीमत कंपनी ने 25 हजार से भी कम तय की है। हालांकि फेस्टिव सीजन सेल में इस हैंडसेट को ग्राहक कई ऑफर्स के तहत 20,999 रुपये में ही खरीद सकते हैं। आपको बता दें, इससे पहले इस फोन को 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया था। आइए आपको इस नए वेरियंट की कीमत , ऑफर्स और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Samsung Galaxy M34 5G कीमत
गैलेक्सी एम34 5जी के नए स्टोरेज वेरियंट की कीमत की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत भारत में 24,999 रुपये तय किया गया है। जिसे फेस्टिव सीजन सेल के तहत ग्राहक मात्र 20,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं अगर ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से इस फोन का ट्रांजेक्शन करेत हैं, तो इसपर 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट का भी पा उठा पाएंगे।

Samsung Galaxy M34 5G फीचर्स
गैलेक्सी एम34 5जी स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका Full HD+ रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने एक्सीनॉस 1280 प्रोसेसर से लैस किया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए यूजर को Mali G68 GPU मिल रहा है। सैमसंग ने अपने इस हैंडसेट में चार ऐंड्रॉयड वर्जन अपग्रेड और 5 साल तक सिक्यॉरिटी पैच अपडेट देने का वादा भी किया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल OIS कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल लेंस को इसमें शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए सैमसंग ने इसमें 6,000mAh की बैटरी दी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। आपको बता दें, सैमसंग के इस हैंडसेट के साथ ग्राहक को बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








