Samsung ने अपने इस 5G स्मार्टफोन का नया वेरिएंट किया लॉन्च, यहां जानें कीमत और फीचर्स डिटेल्स
फेमस स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने अपने Galaxy M34 5G को नए स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। अब ग्राहक इस फोन को 8GB+256GB ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं। गौरतलब है कि, इस हैंडसेट को कंपनी ने जुलाई 2023 में भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था।
Samsung Galaxy M34 5G को पिछले साल Galaxy M33 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया था। जिसमें कंपनी ने 120Hz एमोलेड डिस्प्ले, 6,000mAh की बैटरी और Exynos 1280 चिपसेट दिया है। तो चलिए आपको आगे इसकी नई कीमत व स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy M34 5G की भारत में कीमत- सैमसंग गैलेक्सी एम34 5G के बेस वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये और नए वेरिएंट यानी 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत भारत में 24,499 रुपये है। लेकिन फेस्टिव ऑफर के तहत ग्राहक इस फोन को 20,999 रुपये में खरीद सकता है।
इसके साथ ही इस फोन की खरीदारी अगर HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए की जाएगी तो ग्राहक को ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये की तत्काल छूट का भी लाभ मिल सकता है। यह नया वेरिएंट अमेजन और सैमसंग की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जहां से आप ऑर्डर कर सकते हैं।

Samsung Galaxy M34 5G के स्पेसिफिकेशन- इस फोन में कंपनी ने 6.5-इंच FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें पंच-होल कटआउट और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलेगा।
प्रोसेसर की बात करें तो Samsung Galaxy M34 5G में आपको सैमसंग Exynos 1280 चिपसेट को मिलेगा। जिसे 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
गैलेक्सी M34 5G में आपको डिस्प्ले पर पंच-होल डिजाइन मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो 50MP प्राइमरी कैमर, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा से लैस है।
इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है।


Click it and Unblock the Notifications








