Home
Mobile

Samsung Galaxy M34 5G भारत में 7 जुलाई को होगा लॉन्च, पहले ही जान लें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung का नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M34 5G की भारत में लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो गई है। यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ देश में 7 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। इसे कंपनी बजट फोन के तौर पर पेश करेगी। अभी इस फोन के लॉन्च होने में समय है, लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy M34 5G के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M34 5G स्मार्टफोन को कंपनी 6.4 इंच का sAMOLED डिस्प्ले के साथ पेश करने जा रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz सपोर्ट करेगा। इस फोन का साइज 16.42 cm बताया जा रहा है। इस फोन की डिस्प्ले के साथ यूजर्स को विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी भी मिल रहा है, जो डिस्प्ले को देखने का एक नया एक्सपेरियंस देगी। इसके साथ ही Samsung ने यह भी कंफर्म किया है कि, यह स्मार्टफोन OIS सपोर्ट करने वाले 50MP प्राइमरी रियर कैमरा से लैस होगा। इसके ऐप में Monster Shot 2.0 फीचर भी दिया जाएगा, जो सिंगल टेक में मल्टीपल शॉट ले सकेगा। Galaxy M34 5G को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 6,000mAh बैटरी दे रही है, हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है कि, फास्ट चार्जिंग की क्षमता कितने वॉट की होगी। वहीं एक लीक रिपोर्ट की मानें, तो स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy M34 5G भारत में 7 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें कीमत

इस फोन को लेकर लीक रिपोर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल सेंसर फ्रंट कैमरा से लैस हो सकता है। गैलेक्सी एम34 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसका मेन कैमरा 50MP का हो सकता है। फोन में नाइमट कैमरा फीचर दिया जा सकता है। फोन को 16 इनबिल्ट लेंस इफेक्ट दिए गए हैं।
Samsung Galaxy M34 5G में 256 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है, जिसे यूजर्स माइक्रो SD कार्ड की मदद से 1 TB तक बढ़ा सकते हैं। लीक्स में इसके डाइमेंशन का भी खुलासा हुआ था,जिसके अनुसार 161.3x78.1x8.2 mm है।

सैमसंग गैलेक्सी एम34 को डार्क ब्लू , लाइट ब्लू और व्हाइट तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। जिसके साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और हेडफोन जैक दिया जाएगा। इसके अलावा फोन को साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है।

Samsung Galaxy M34 5G की भारत में कीमत

Samsung Galaxy M34 5G की कीमत का खुलास सैमसंग लॉन्च के समय करेगा। लीक हुए स्पेक्स को देखते हुए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में गैलेक्सी M34 5G की कीमत बेस मॉडल के लिए 25,000 रुपये से कम होगी। गैलेक्सी M33 5G, इसके पूर्ववर्ती, को बेस 6GB + 128GB स्टोरेज विकल्प के लिए 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung Galaxy M34 5G will get a Super AMOLED display with 120Hz refresh rate and a massive 6,000mAh battery. At present, its fast charging capability has not been disclosed. Vision booster technology is being provided with its display, which will give users a new experience of viewing the display.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X