Home
Mobile

Samsung Galaxy M34 vs M33 : 18 हजार की कीमत में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन, जानें सभी डिटेल्स

स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने आज अपने नए मिड रेंज फोन Samsung Galaxy M34 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 16,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। लगभग इसी कीमत पर कंपनी ने अपने पुराने मॉडल M33 को भी पिछले साल लॉन्च किया था। यह दोनों फोन 18 हजार से कम कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आ रहे हैं। यदि आपका भी बजट 18 हजार तक का है और इन दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं, तो यह हम आपको इस आर्टिकल में samsung galaxy m34 vs m33 के बारे में सभी डिटेल्स बताने वाले वाले हैं। जिससे आप अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकें।

Samsung Galaxy M34 Vs M33 : कीमत

Samsung Galaxy M34 को भारत में 16,999 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश किया गया है। यह फोन प्रिज्म सिल्वर, मिडनाइट ब्लू और वॉटरफॉल ब्लू तीन कलर ऑप्शन में आ रहा है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी M33 की भारत में कीमत 15,660 रुपये है।

Samsung Galaxy M34 Vs M33 : डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M34 में 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ आती है , जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलेगा। इस फोन को कंपनी ने 2 वेरिएंट में लॉन्च किया है। जिसमें 6+128GB, 8+128GB शामिल है। स्मार्टफोन Exynos 1280 SoC के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy M33 5G में 6.6 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर रहा है। जिससे डिस्प्ले की स्मूदनेस भी काफी बढ़ जाती है। आपको बता दें ये स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड One UI 4.1 आउट-ऑफ-बॉक्स ऑफर करता है।

Samsung Galaxy M34 vs M33 : 18 हजार की कीमत में कौन है बेस्ट, जानें

Samsung Galaxy M34 Vs M33 : कैमरा

Samsung Galaxy M34 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy M33 में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Samsung Galaxy M34 Vs M33 : बैटरी

Samsung Galaxy M34 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6000mAh की बैटरी दी है, जो 25W के फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। वहीं Samsung Galaxy M33 में भी 6000mAh की बैटरी ऑफर की जा रही है, जो 25 वॉट के चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has launched the Samsung Galaxy M34 phone in India in the budget range. At the same time, its old model M33 was also launched as a budget phone. Today we will tell the difference between these two phones. So that you can choose the right phone for yourself.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X