17 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है Samsung Galaxy M35 5G, लॉन्चिंग से पहले जानें सभी जरूरी जानकारी
Samsung का नया 5G स्मार्टफोन अब जल्द ही आप सभी के बीच उपलब्ध होने जा रहा है। बता दें कि कंपनी ने Samsung Galaxy M35 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी ने बताया है कि वह Samsung Galaxy M35 5G को 17 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है।
Samsung ने सोशल मीडिया पर टीजर और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिसमें इस फोन की लॉन्च डेट के साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर की जानकारी भी शेयर की गई है।

Samsung Galaxy M35 5G की भारत में लॉन्चिंग
सोशल मीडिया X और Amazon पर सामने आई डिटेल्स के अनुसार Samsung Galaxy M35 5G फोन को भारत में 17 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्च कर दिया जाएगा। यह फोन लॉन्च होने के बाद Amazon Prime Day Sale में 20-21 जुलाई को ऑफर के साथ मिल सकेगा।
कंपनी ने फोन की खासियत बताते हुए यह पुष्टि की है कि इसमें वेपर कूलिंग चैंबर, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और 6,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो कि 120 हर्ट्ज सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा।

Samsung Galaxy M35 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Samsung Galaxy M35 5G में 1080x2340 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाला 6.6 इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है।
स्टोरेज: ऑक्टा कोर Exynos 1380 चिपसेट और 8GB रैम द्वारा पावर्ड, Samsung Galaxy M35 5G में 256GB की इंटरनल स्टोरेज की सुविधा जोड़ी गई है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं।

कैमरा: कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का मेन कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 2MP का मैक्रो कैमरा जोड़ा गया है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 13MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
बैटरी: सामने आई जानकारी से यह भी पता चलता है कि फोन में पावर के लिए 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
अन्य सुविधाएं: यह नया Samsung Galaxy M35 5G फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी एटमॉस द्वारा ट्यून किए गए स्टीरियो से लैस है। वहीं फोन में डुअल स्पीकर, 5G, 4G, Blutooth 5.3 जैसी अन्य सुविधाओं को भी जोड़ा गया है।
OS: Samsung Galaxy M35 5G फोन हाइब्रिड डुअल सिम फंक्शनलिटी को सपोर्ट करता है यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर आधारित है, जिसकी वजह से आपको इसमें 4 साल तक OS अपग्रेड और 5 साल तक की सेफ्टी अपडेट की सुविधा मिलेगी।
कलर ऑप्शन: Samsung Galaxy M35 5G को आप 3 कलर ऑप्शन डार्क ब्लू, लाइल ब्लू और ग्रे के साथ खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








