Home
Mobile

Samsung Galaxy M35 5G के भारत में लॉन्च से पहले खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा, यहां जानें सबकुछ

Samsung Galaxy M35 5G Price: सैमसंग का आज बजट 'M' सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M35 5G भारत में लॉन्च होने जा रहा है।

हालांकि, इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही कंपनी ने गैलेक्सी एम 35 5 जी की कई खास स्पेसिफिकेशन पर से पर्दा उठा दिया है। जिसमें डिस्प्ले, बैटरी से लेकर डिजाइन और बहुत कुछ शामिल है। तो चलिए आपको आगे इसकी सभी डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy M35 5G के लॉन्च से पहले खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा

Galaxy M35 5G के डिजाइन- गैलेक्सी एम35 के डिजाइन की बात करें तो फोन बीच में पंच-होल स्टाइल नॉच के साथ आएगा। स्मार्टफोन में प्लास्टिक बैक और फ्रेम के साथ वर्टिकल ट्रिपल कैमरा लेआउट मिलेगा।

Samsung Galaxy M35 5G स्पेसिफिकेशन- इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ sAMOLED डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन के साथ आएगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 5nm प्रोसेस पर आधारित Exynos 1380 चिपसेट दिया जाएगा।

Samsung Galaxy M35 5G के लॉन्च से पहले खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा

इसके अलावा इसमें हीट डिसिपेशन के लिए वेपर कूलिंग चैंबर सपोर्ट भी होगा। यह सैमसंग वॉलेट और टैप टू पे फंक्शनलिटी के लिए सपोर्ट के साथ भी आएगा।

कंपनी ने M35 5G पर Knox सिक्योरिटी और Knox Vault के लिए सपोर्ट की भी पुष्टि की है। यग आगामी फोन चार साल के Android OS अपडेट और सुरक्षा पैच के साथ आएगा।

कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस शामिल है। इसके अलावा, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए 13MP का फ्रंट-फेसिंग शूटर भी मिलेगा।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6,000mAh की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग देगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो ग्राहक इसे तीन कलर लाइट ब्लू, डार्क ब्लू और ग्रे में खरीद सकेंगे।

फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसे सबसे पहले 20 जुलाई से 21 जुलाई तक होने वाली प्राइम डे सेल के दौरान अमेजन पर उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy m35 5g key specifications revealed ahead of india launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X