Home
Mobile

Samsung F55 5G से पहले लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M35 5G, यहां जानें फुल डिटेल्स

Samsung आज भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया फोन Samsung F55 5G लॉन्च करने वाला है। लेकिन कंपनी ने इससे पहले अपना नया स्मार्टफोन ब्राजील के मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी ने अपना Samsung Galaxy M35 5G को पेश कर दिया है।

M Series में Samsung Galaxy M35 5G को कंपनी ने ब्राजील की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। चलिए इस फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स को विस्तार से जान लेतें हैं।

लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M35 5G, यहां जानें फुल डिटेल्स

Samsung Galaxy M35 5G में ये होंगी विशेषताएं

Samsung Galaxy M35 5G को कंपनी ने ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर Exynos 1380 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस नए फोन में 6.6 इंच की S-AMOLED डिस्प्ले, FHD+ रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ ब्राजील के मार्केट में उतारा गया है। बता दें कि यह फोन 1,000 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M35 5G का स्टोरेज: Samsung Galaxy M35 5G के स्टोरेज की बात की जाए तो कंपनी ने इस नए फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी का स्टोरेज दिया है।

Samsung Galaxy M35 5G की कैमरा क्वालिटी: Samsung Galaxy M35 5G में 50 मेगापिक्सल OIS मेन कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर की सुविधा जोड़ी गई है। वहीं इस फोन में सेल्फी एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए ग्राहकों के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

Samsung Galaxy M35 5G की बैटरी लाइफ: कंपनी Samsung Galaxy M35 5G में 6,000mAh की बैटरी की सुविधा दे रही है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देगी।

Samsung Galaxy M35 5G कलर ऑप्शन: इस फोन को यूजर 3 कलर ऑप्शन Azul Escuro, Cinza Azul और Claro में खरीद सकते हैं। यह फोन Dark Blue, Light Blue और Gray शेड में मिल रहा है।

Samsung Galaxy M35 5G की कीमत: इस स्मार्टफोन की कीमत R$ 2,600 (~$525) रखी गई है। इस फोन को Samsung ने अभी ब्राजील के मार्केट में पेश किया है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कंपनी इस फोन को भारतीय मार्केट में भी लेकर आएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy M35 5G launched before Samsung F55 5G, know full details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X