6,000mAh की बैटरी के साथ Samsung Galaxy M35 5G ने रखा भारत में कदम, जाने कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M35 5G को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को पिछले डिवाइस Samsung Galaxy M34 5G का सक्सेसर बताया जा रहा है और इसे कुछ अपडेट और बदलावों के साथ पेश किया गया है।
यह फोन 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल-रियर कैमरे और एक नया Exynos चिपसेट भी शामिल है। यह लेटेस्ट फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। चलिए इस फोन की कीमत, ऑफर और आवश्यक जानकारी के बारे में जान लेते हैं।

Samsung Galaxy M35 5G कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy M35 5G को भारत में ऑफर के साथ 15,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इस फोन को आप 3 कलर ऑप्शन Moonlight Blue, Daybreak Blue और Thunder Grey में खरीद सकते हैं। बता दें कि यह फोन 20 जुलाई से 21 जुलाई के बीच होने वाली Amazon Prime Day Sale में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy M35 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Samsung Galaxy M35 5G में कंपनी ने 6.6 इंच का सुपर एलोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन FHD+ है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 16 मिलियन कलर डेप्श दी गई है। फोन के पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन दिया गया है।

कैमरा: इस फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम मौजूद है। रियर सेटअप में 50MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का ऑक्जिलरी लेंस दिया गया है। मेन लेंस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट जोड़ा है। यह 30fps पर 4K वीडियो शूट कर सकता है और 10x तक डिजिटस जूम सपोर्ट मिल रहा है। स्मार्टफोन में सेल्फी क्लिक करने के लिए और वीडियो कॉलिंग के लिए स्क्रीन के पंच होल में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
प्रोसेसर: डिवाइस को पॉवर देने के लिए इसमें इन-हाउस Exynos चिपसेट शामिल है। इसमें Exynos 1380 चिपसेट दी गई है, जो कि पिछले मॉडल Samsung Galaxy M34 5G में मौजूद Exynos 1280 से अपग्रेड है।
स्टोरेज: इस स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर चिपसेट 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। आप इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
बैटरी: बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy M35 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करता है और इसमें One UI भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








