Samsung Galaxy M35 5g vs A33 5G: कौन सा 5G फोन है बेहतर? जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और बहुत कुछ
Samsung ने आज भारत में M सीरीज के तहत अपना नया मिडरेंज सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसे 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल-रियर कैमरे और एक नया Exynos चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया गया है। सैमसंग का यह लेटेस्ट फोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है।
लेकिन कई ऐसे ग्राहक होंगे जिन्हें, Galaxy M35 5G और A33 5G को लेकर कंफ्यूजन होगा कि, मिडरेंज में किसे खरीदना फायदेमंद होगा। आपके इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आज हमने अपने इस आर्टिकल में इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर खासियत को लेकर आए हैं, जिससे आप अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकें।

Samsung Galaxy M35 5G vs A33 5G कीमत: Samsung Galaxy M35 5G को भारत में ऑफर के साथ 15,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इसे ग्राहक 3 कलर ऑप्शन Moonlight Blue, Daybreak Blue और Thunder Grey में खरीद सकेंगे। बिक्री के लिए यह फोन 20 जुलाई से 21 जुलाई के बीच होने वाली Amazon Prime Day Sale में उपलब्ध होगा।
वहीं बात अगर A33 5G की करें तो इसे 25,990 रुपये शुरूआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इसे आप ओस्सुम ब्लैक, ओस्सुम ब्लू, ओस्सुम पीच, ओस्सुम वाइट कलर ऑप्शन में ले सकेंगे।

Samsung Galaxy M35 5G vs A33 5G स्पेक्स:
डिस्प्ले- Samsung Galaxy M35 5G में कंपनी ने 6.6 इंच का सुपर एलोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन FHD+ है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 16 मिलियन कलर डेप्श दी गई है। फोन के पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन दिया गया है। जबकि, A33 5G में 6.4 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है।
प्रोसेसर- Galaxy M35 में इन-हाउस Exynos चिपसेट शामिल है। इसमें Exynos 1380 चिपसेट दी गई है, जो कि पिछले मॉडल Samsung Galaxy M34 5G में मौजूद Exynos 1280 से अपग्रेड है। जबकि, Samsung Galaxy A33 में एक्सीनॉस 1280 चिपसेट दिया गया है। फोन में ऐंड्रॉयड 12 OS दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन ऐंड्रॉयड 13 पर अपग्रेड किया जा सकता है। ।

स्टोरेज- Galaxy M35 स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर चिपसेट 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। आप इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। जबकि, Galaxy A33 हैंडसेट को 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकता है
कैमरा- Galaxy M35 5G में रियर पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम मौजूद है। रियर सेटअप में 50MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का ऑक्जिलरी लेंस दिया गया है। मेन लेंस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट जोड़ा है। यह 30fps पर 4K वीडियो शूट कर सकता है और 10x तक डिजिटस जूम सपोर्ट मिल रहा है। स्मार्टफोन में सेल्फी क्लिक करने के लिए और वीडियो कॉलिंग के लिए स्क्रीन के पंच होल में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

जबकि, Samsung A33 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है।
बैटरी- Samsung Galaxy M35 5G में बैटरी की बात करें तो 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करता है और इसमें One UI भी शामिल है। जबकि, Samsung A33 5G को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








