Home
Mobile

Samsung Galaxy M35 5G vs Moto G85 5G: दोनों फोन में से कौन सा है आपके लिए बेहतर, जानें फीचर्स और कीमत

Samsung Galaxy M35 5G vs Moto G85 5G: हाल ही में मार्केट में दो लेटेस्ट फोन ने कदम रखा है, जिसमें से एक Samsung Galaxy M35 5G और दूसरा Moto G85 5G है। Moto G85 5G को Moto ने 10 जुलाई को और Samsung ने Samsung Galaxy M35 5G को 17 जुलाई को एंट्री दी है।

ये दोनों ही फोन अलग-अलग और बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में लॉन्च हुए हैं। यहां हम आपके लिए Samsung Galaxy M35 5G और Moto G85 5G में अंतर पेश करने जा रहे हैं, ताकि आप इन दोनों फोन को खरीदने से पहले ये समझ सकें कि कौन सा फोन आपके लिए बेहतर ऑप्शन है।

Samsung Galaxy M35 5G vs Moto G85 5G: यहां जानें इन दोनों में अंतर

Samsung Galaxy M35 5G और Moto G85 5G कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy M35 5G को भारत में ऑफर के साथ 15,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इस फोन को आप 3 कलर ऑप्शन Moonlight Blue, Daybreak Blue और Thunder Grey में खरीद सकते हैं।

वहीं Moto G85 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। इसके बेस वेरिएंट 8Gb रैम + 128GB की कीमत 17,999 रुपये है और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।

Samsung Galaxy M35 5G vs Moto G85 5G: यहां जानें इन दोनों में अंतर

Samsung Galaxy M35 5G और Moto G85 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Samsung Galaxy M35 5G में कंपनी ने 6.6 इंच का सुपर एलोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन FHD+ है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 16 मिलियन कलर डेप्श दी गई है। डिवाइस के पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन दिया गया है।

बात करें Moto G85 5G की डिस्प्ले की तो इसमें 6.67 इंच की फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल ) 3D कर्व्ड pOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ड सैंपलिंग रेट, 1600nits की पीक लोकल ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियों शामिल है। । इस फोन की स्क्रीन में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी शामिल है।

Samsung Galaxy M35 5G vs Moto G85 5G: यहां जानें इन दोनों में अंतर

कैमरा: Galaxy M35 5G में रियर पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम मौजूद है। रियर सेटअप में 50MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का ऑक्जिलरी लेंस दिया गया है। मेन लेंस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट जोड़ा है। यह 30fps पर 4K वीडियो शूट कर सकता है और 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट मिल रहा है। स्मार्टफोन में सेल्फी क्लिक करने के लिए और वीडियो कॉलिंग के लिए स्क्रीन के पंच होल में 13MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Moto G85 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का Sony Lytia 600 प्राइमरी सेंसर और सिंगल LED फ्लैश के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है।

प्रोसेसर: Samsung Galaxy M35 5G को पॉवर देने के लिए इसमें इन-हाउस Exynos चिपसेट शामिल है। इसमें Exynos 1380 चिपसेट दी गई है, जो कि पिछले मॉडल Samsung Galaxy M34 5G में मौजूद Exynos 1280 से अपग्रेड है। Samsung की ओर से इस फोन में 4 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का दावा किया है।

Moto G85 5G में डुअल सिम का फीचर दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड 14 बेस्ड Hello UI पर रन करता है। Moto की तरफ से यह पुष्टि की गई है कि इस फोन में दो साल तक OS अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपग्रेड मिलेंगे। इस फोन का मीजर 161.91x73.06x7.59mm है और इसका वजन करीब 172 ग्राम है।

स्टोरेज: Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर चिपसेट 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। आप इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। Moto G85 5G फोन Qualcomm Snapdragon 6S 3 Gen चिपसेट के साथ-साथ एड्रेनो 619 GPU, 12GB RAM और 256GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज पर चलता है। इस फोन में रैम को इस्तेमाल किए बिना स्टोरेज के साथ 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी: बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy M35 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करता है और इसमें One UI भी शामिल है। Moto G85 5G में 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल रही है, जो कि एक बार चार्ज करने पर 34 घंटे तक का प्लेटाइम देती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy M35 5G vs Moto G85 5G: Which of the two phones is better for you, know features and price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X