भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy M35 5G, Amazon और X पर नजर आया टीजर
Samsung भारतीय मार्केट में एक नई सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि इस फोन के लॉन्च से पहले इसे Amazon पर टीज कर दिया है। कंपनी भारत में जल्द ही अपनी Galaxy-M सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है।
कंपनी ने Samsung Galaxy M35 5G स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। चलिए जानते हैं कि कब तक इस फोन के मार्केट में एंट्री लेने की संभावना है।

Amazon पर टीज हुआ Samsung Galaxy M35 5G
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन मेकर ने X पर अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही Amazon ने इस बात की जानकारी शेयर की है कि Samsung Galaxy M35 5G भारत में Amazon Prime Day सेल में लॉन्च किया जाएगा।
बता दें कि 20-21 जुलाई को Amazon Prime Day सेल आयोजित होने वाली है, जिसमें इस फोन के आने की उम्मीद है। यह फोन पहले से ही ब्राजील में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy M35 5G के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy M35 5G में 1080x2340 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाला 6.6 इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है।
ऑक्टा कोर Exynos 1380 चिपसेट और 8GB रैम द्वारा पावर्ड, Samsung Galaxy M35 5G में 256GB की इंटरनल स्टोरेज की सुविधा जोड़ी गई है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
Samsung Galaxy M35 5G फोन हाइब्रिड डुअल सिम फंक्शनलिटी को सपोर्ट करता है और Samsung के वन UI लेयर के साथ Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का मेन कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 2MP का मैक्रो कैमरा जोड़ा गया है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 13MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
Samsung Galaxy M35 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी एटमॉस द्वारा ट्यून किए गए स्टीरियो से लैस है। X पर आए टीजर से यह भी पता चलता है कि फोन में पावर के लिए 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








