Home
Mobile

Samsung Galaxy M35 भारत में 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्‍च, यहां जानें सबकुछ

स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग (Samsung) जल्द ही अपने भारतीय यूजर्स के लिए M सीरीज के तहत नया फोन लॉन्‍च करने की तैयारियों में जुटा है। जिसे Galaxy M35 5G के नाम से पेश किया जाएगा। इस फोन का सपोर्ट पेज इंडिया के लिए लाइव भी हो चुका है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इसे 6000mAh बैटरी के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग के इस आगामी फोन को कई सर्टिफ‍िकेशन साइट्स पर भी देखा जा चुका है। । FCC और DEKRA सर्टिफ‍िकेशन पर आने के बाद इस फोन के खास स्‍पेसिफ‍िकेशंस का भी खुलासा हो चुका है। इस फोन में मॉडल नंबर- SM-M356B/DS दिया गया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसके स्‍पेक्‍स और कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है।

Samsung Galaxy M35 भारत में 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्‍च, यहां जान

अभी हाल ही में गीकबेंच बेंचमार्क डाटाबेस पर मॉडल नंबर SM-M356B के साथ इसे देखा गया। बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग के Galaxy M35 5G में कंपनी के इन-हाउस Exynos 1380 चिपसेट को शामिल किया जाएगा। जो एक ऑक्टा-कोर 5nm चिप है, इसमें 4 कॉर्टेक्स-ए78 कोर और 4 कॉर्टेक्स-ए55 कोर के साथ Mali G68 जीपीयू भी यूजर को मिलेगा।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार इस आगामी फोन को DEKRA पर EB-BM156ABY नाम की बैटरी के साथ स्पॉट किया गया है। यहा इस फोन की बैटरी 5,880mAh रेट की है। अगर यह सही होता है तो यह फोन 6,000mAh की बैटरी के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है। वहीं FCC सर्टिफ‍िकेशन के अनुसार फोन को EP-TA800 चार्जिंग एडप्‍टर के साथ लाया जाएगा, जो 25W का वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आएगा।

Samsung Galaxy M35 भारत में 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्‍च, यहां जान

आपको बता दें, बेंचमार्क में इस फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 656 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 1967 स्कोर प्राप्त किए है। टेस्टिंग स्मार्टफोन में 6GB रैम था, हालांकि, उम्मीद है कि, लॉन्चिंग के दौरान सैमसंग अन्य मेमोरी कॉन्फिगरेशन भी ऑफर करेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 14 इंस्टॉल है। इसके अलावा फिलहाल इस फोन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि, आने वाले दिनों में कंपनी अपने इस फोन को लेकर कुछ खुलासा कर सकती है।

बता दें, Galaxy M35 5G स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy A35 5G का रीब्रांडेड वर्जन होगा। Samsung ने अपने Galaxy A35 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.6 इंच की पंच-होल सुपर AMOLED डिस्प्ले दी है। जो FHD + रेजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस से लैस है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Exynos 1380 SoC मिलता है, दो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy M35 may launched with 6000mah battery in India know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X