Home
Mobile

Samsung Galaxy M35 का डिजाइन और फीचर्स लीक, Google Play Console पर हुआ लिस्ट

Samsung Galaxy M35 Launch Date: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग जल्द ही अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसे मार्केट में Galaxy M35 के नाम से जाना जाएगा। सैमसंग का यह फोन Google Play Console पर लिस्ट हो चुका है।

इससे इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आ गई है। यह फोन कम कीमत में तगड़े फीचर्स के साथ आ सकता है। तो चलिए आगे आपको इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy M35 का डिजाइन और फीचर्स लीक

Google Play Console पर लिस्टिंग के बाद से ही इस फोन की लॉन्च करीब मानी जा रही है। डिजाइन की बात करें तो यह फोन Galaxy A35 स्मार्टफोन से काफी मिलता-जुलता है।

लिस्टिंग की मानें तो इसमें कंपनी अपने इस आगामी फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 6,000mAh तक की बड़ी बैटरी शामिल कर सकती है। जो करीब 2 दिन तक का बैकअप देने में सक्षम होगी।

Samsung Galaxy M35 का डिजाइन और फीचर्स लीक

वहीं परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Exynos 1380 चिपसेट दिए जानें की उम्मीद है। जो Mali G68 GPU के साथ आ सकता है। इसके साथ ही इसमें 6GB रैम भी दिया जा सकता है।

सामने आई जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy M35 में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिलेगा। सैमसंग का यह आगामी फोन Galaxy A35 का रिब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है।

ओएस की बात करें तो इसमें Android 14 OS देखने को मिल सकता है। लिस्टिंग डिटेल्स के अनुसार इस फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। वहीं कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लू कलर में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कैमरा सैटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। आपको बता दें, यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आ रहा है।

सैमसंग की ऑफिशियल साइट पर यह फोन SM-M356B/DS मॉडल नम्बर के साथ लिस्टेड है। इससे पहले इस फोन को BIS सर्टिफिकेशन में भी स्पॉट किया जा चुका है। बता दें, Geekbench पर इस फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 656 पॉइंट्स का स्कोर और मल्टी कोर टेस्ट में 1,967 पॉइंट्स का स्कोर प्राप्त किए हैं।

इसके अलावा अभी इस आगामी फोन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसे लेकर कंपनी कोई खास खुलासा कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy m35 design and specifications leaked on google play console know Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X