Samsung Galaxy M36 5G जल्द देगा भारत में दस्तक; मिलेगा 50MP कैमरा और धांसू AI फीचर्स
Samsung Galaxy M36 5G: सैमसंग दुनिया भर में टॉप स्मार्टफोन ब्रांड के तौर पर जाना जाता है। यह अपने कस्टमर्स के लिए अलग-अलग प्राइस रेंज में डिवाइस लॉन्च करता रहता है। इसी सिलसिले में कंपनी ने अब अपने मिड-रेंज सेगमेंट में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने का फैसला किया है। हम Samsung Galaxy M36 5G की बात कर रहे हैं, जिसे भारत में जल्द ही पेश किया जाएगा।
बता दें कि कंपनी ने इस फोन के लिए अमेजन पर एक माइक्रो साइट भी तैयार की है। इससे एक बात साफ है कि इसकी सेल अमेजन के माध्यम से की जाएगी। यह फोन Galaxy M35 5G का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है और इसमें कई नए AI फीचर्स, बेहतर डिजाइन और अपडेटेड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। आइए इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कितनी हो सकती है कीमत
फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी शुरुआती कीमत 20,000 रुपये के आसपास हो सकती है। यह फोन Amazon India पर लिस्ट हो चुका है, जिससे यह बात साफ है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
प्रीमियम लुक और S सीरीज जैसी डिजाइन
इस नए फोन की खास बात यह है कि लुक और फील में यह प्रीमियम होगा। Samsung ने हाल ही में एक टीजर पोस्टर जारी किया है जिसमें फोन की डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। इसके बैक पैनल का डिजाइन Galaxy S25 Edge से प्रेरित बताया जा रहा है, जिससे इसे एक प्रीमियम और स्लिक लुक मिलता है। बता दें कि ये फोन 27 जून को लॉन्च होने जा रहा है।
इस टीजर में यह बात भी साफ हो गई है कि इसके रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो आमतौर पर फ्लैगशिप सीरीज में देखने को मिलता है।
मिलेंगे खास फीचर्स
हालांकि इसके फीचर्स को लेकर अब तक कोई जानकारी ऑफिशियली सामने नहीं आई है, लेकिन ऑनलाइन इसके कई फीचर्स लीक हुए हैं। इसके अलावा फोन को Geekbench पर मॉडल नंबर SM355B के साथ लिस्ट किया गया है।
- Galaxy M36 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर मिल सकता है, जो पहले Galaxy M14 और Galaxy A15 में भी देखा गया है। इसके अलावा फोन में 6GB रैम और Android 15 बेस्ड One UI का सपोर्ट मिलेगा।
- डिस्प्ले और डिजाइन की बात करें तो इस फोन में 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है, जिसे 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ जोड़ा जाएगा।
- लुक और फील को प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी ने इसके लिए स्लिक और हल्का डिजाइन देने का फैसला किया है। इसमें S सीरीज जैसी प्रीमियम फिनिश देखने को मिल सकती है।
- कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर और फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
- AI फीचर्स में भी कई बदलाव किए गए हैं। Google Gemini AI के साथ फोटोग्राफी और स्मार्ट फीचर्स में सुधार किया गया है, यानी यूजर को पहले से बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।
- बैटरी और चार्जिंग के मामले में भी कंपनी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
किन यूजर्स के लिए बेस्ट?
अब सवाल उठता है कि किन यूजर्स के लिए सही ऑप्शन होगा। Samsung Galaxy M36 5G उन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो एक स्टाइलिश, पावरफुल और फीचर-रिच स्मार्टफोन को किफायती कीमत में खरीदना चाहते हैं। इसमें दिए गए कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी फीचर्स इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार विकल्प बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








