Home
Mobile

Samsung अपने दो दमदार फोन्स भारत में 8 अप्रैल को करने जा रहा लॉन्च, जानें कीमत व खासियत

Samsung Galaxy M55 5G, M15 5G Price: Samsung ने अपने गैलेक्सी सीरीज के तहत दो नए हैंडसेट Galaxy M55 5G और Galaxy M15 5G को एक साथ भारत में लॉन्च करने का ऐलान करते हुए, लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है।

कंपनी ने इनकी लॉन्चिंग को टीज करते हुए, इस बात को भी कंफर्म किया है कि, इन फोन्स की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से होगी। तो चलिए आपको आगे इनके लॉन्च डेट से लेकर कीमत और फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।

Samsung अपने दो दमदार फोन्स भारत में 8 अप्रैल को करने जा रहा लॉन्च

Galaxy M55 5G, M15 5G लॉन्च डेट- Samsung के ये दोनों फोन्स 8 अप्रैल को भारत में दस्तक देंगे। सैमसंग अपने इन दोनों स्मार्टफोन्स को प्रीमियम सिग्नेचर और गैलेक्सी लुक के साथ ला रहा है।

गैलेक्सी M55 5G को भारतीय बाजार में डेनिम ब्लैक और लाइट ग्रीन शेड्स में उपलब्ध कराया जाएगा, वहीं गैलेक्सी M15 5G को ब्लू टोपाज, सेलेस्टाइन ब्लू और स्टोन ग्रे तीन कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।

Samsung अपने दो दमदार फोन्स भारत में 8 अप्रैल को करने जा रहा लॉन्च

Galaxy M55 5G, M15 5G स्पेक्स- गैलेक्सी M55 5G को देश में120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच फुल-एचडी+ सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। जिसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1,000 निट्स है।

इसके भारतीय वेरिएंट को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC चिपसेट के साथ लाया जाएगा। इस डिवाइस को विजन बूस्टर तकनीक से तैयार किया गया है। जिसे लेकर दावा किया गया है कि, यूजर को तेज धूप में भी स्क्रीन देखने में दिक्कत नहीं होगी।

Samsung अपने दो दमदार फोन्स भारत में 8 अप्रैल को करने जा रहा लॉन्च

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया जाएगा। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50MP का मेन कैमरा होगा। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

इसमें नाइटोग्राफी फीचर और इमेज क्लिपर और ऑब्जेक्ट इरेज़र जैसे AI-सपोर्ट टूल भी शामिल होंगे। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

वहीं Galaxy M15 5G में 6.5 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy m55 5g galaxy m15 5g launch on 8 april 2024 know all the details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X