Home
Mobile

Samsung Galaxy M55 5G स्नैपड्रैगन 7 जेन 1, 50MP फ्रंट कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy M55 Price: Samsung ने अपने वादें के अनुसार आज यानी 8 अप्रैल को अपने M सीरीज के तहत दो नए हैंडसेट Galaxy M55 5G और Galaxy M15 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

गैलेक्सी एम55 में आपको 6.7-इंच FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर और 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा है। तो वहीं Galaxy M15 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले है। तो आइए आपको आगे इनकी कीमत, खासियत और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy M55 5G फोन 50MP फ्रंट कैमरा के साथ  भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy M55 स्पेसिफिकेशन- गैलेक्सी एम55 5जी स्मार्टफोन में आपको 6.7-इंच FHD+ (1080×2400 पिक्सल) सुपर AMOLED प्लस इन्फिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक है।

इसमें कंपनी ने एड्रेनो 644 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 दिया है। जो 8GB / 12GB रैम और 128GB / 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy M55 5G फोन 50MP फ्रंट कैमरा के साथ  भारत में लॉन्च

इसके साथ ही इसमें सैमसंग वन यूआई 6.1 के साथ एंड्रॉइड 14, हाइब्रिड डुअल सिम भी इसमें दिया गया है। इसके साथ ही यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसे f/1.8 अपर्चर OIS के साथ 50MP का रियर कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का मैक्रो कैमरा से पैक्ड किया गया है। सेल्फी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस के साथ आ रहा है।

Samsung Galaxy M55 5G फोन 50MP फ्रंट कैमरा के साथ  भारत में लॉन्च

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 802.11 एसी (2.4गीगाहर्ट्ज + 5गीगाहर्ट्ज), ब्लूटूथ 5.3, GPS + ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी, NFC, एसए/एनएसए, डुअल 4जी वीओएलटीई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy M55 कीमत व उपलब्धता- सैमसंग गैलेक्सी M55 के कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी ने अपने इस फोन को डेनिम ब्लैक और लाइट ग्रीन दो कलर ऑप्शन में लाया है। वहीं कीमत की बात करें तो इसके 8GB + 128GB के लिए आपको 26,999 रुपये, 8GB + 256GB के लिए 29,999 रुपये और 12GB + 256GB के लिए 32,999 रुपये खर्च करने होंगे।

Samsung Galaxy M55 5G फोन 50MP फ्रंट कैमरा के साथ  भारत में लॉन्च

गैलेक्सी M15 5G स्पेक्स- इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ SoC शामिल किया है, जो माली G57 GPU के साथ आता है।

यह फोन 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज से पैक्ड है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित वन यूआई 6 के साथ प्री-लोडेड आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP मेन सेंसर, 5MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसमे कंपनी ने 6000mAh की बैटरी दी है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को अनलॉक करने की फैसलिटी के साथ आता है

गैलेक्सी M15 5G कीमत- M15 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इसके 4GB रैम + 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,299 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,799 रुपये है।

इसे ब्लू पुखराज, सेलेस्टियल ब्लू और स्टोन ग्रे कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। जिसकी बिक्री सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, अमेज़न और रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy m55 5g launched in india know price specs and availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X