Samsung Galaxy M55 5G ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
Samsung Galaxy M55 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने अपने M सीरीज के तहत नया मिडरेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसे Samsung Galaxy M55 5G के नाम से जाना जाएगा।
सैमसंग का यह लेटेस्ट फोन 120Hz का रिफ्रेश रेट, क्वालकॉम के Snapdragon चिपसेट और 5000mAh बैटरी से लैस है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत और स्पेक्स और फीचर से लेकर उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy M55 5G कीमत: आपको बता दें, फिलहाल Samsung Galaxy M55 5G को ब्राजील में लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत BRL 2,699 (करीब 45,000 रुपये) है। इसे ग्राहक डार्क ब्लू और लाइट ग्रीन दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं इस हैंडसेट को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किए जानें की जानकारी सामने आई है।
Samsung Galaxy M55 5G स्पेक्स: सैमसंग गैलेक्सी एम55 5जी में ग्राहकों को 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 6.7 इंच का एमोलेड प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। इसका डिस्प्ले पंचहोल डिजाइन के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें एक फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला पैनल दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम55 में प्रोसेसर की बात करें तो आपको Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट मिलेगा। जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है। ओएस की बात करें तो यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर काम करेगा। इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा यूनिट दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी कंपनी ने शामिल की है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Bluetooth 5.2, NFC, Wi-Fi 6 और USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए इसमें डुअल स्पीकर मिलेंगे। इस फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। इसके डायमेशन की बात करें को इसकी मोटाई 7.8mm है और वजन 180 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








