Home
Mobile

Samsung Galaxy M55 5G की भारत में होने जा रही एंट्री, लॉन्च से पहले कीमत लीक, यहां जानें सबकुछ

Samsung Galaxy M55 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने हाल ही में अपने M सीरीज के तहत अपना नया हैंडसेट Galaxy M55 5G को ब्राजील में लॉन्च किया है।

अब इस फोन को कंपनी भारतीय बाजार में भी पेश करने जा रही है। कंपनी ने फोन का भारत में लॉन्च टीज कर दिया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन बहुत जल्द ही देश में दस्तक दे सकता है।

Samsung Galaxy M55 5G के भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक

इसके टीज करने के साथ ही कंपनी ने भारतीय वेरिएंट के कई खास स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा कर दिया है। जिसके अनुसार इसे भारत में फोन Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

इतना ही नहीं इसकी भारत में कीमत कीतनी होगी इसकी भी जानकारी सामने आ गई है। लीक की मानें तो सैमसंग का यह फोन देश में बजट रेंज स्मार्टफोन लिस्ट में शामिल हो सकता है।

Samsung Galaxy M55 5G के भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक

ब्राजील के तुरंत बाद Samsung Galaxy M55 5G को भारतीय बाजार में लाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ब्रांड ने इसके लॉन्च को टीज करते हुए, ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दिया है।

इससे इस आगामी फोन का कलर और डिजाइन का भी खुलासा हो चुका है। फिलहाल कंपनी ने इसके सटिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत और स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy M55 5G की भारत में लीक कीमत- फेमस टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने सैमसंग के इस फोन की भारत में कीमत क्या होगी इसकी जानकारी शेयर की है।

जिनके अनुसार इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये, 8GB+256GB वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 12GB+256GB की कीमत 32,999 बताई गई है।

Samsung Galaxy M55 5G स्पेक्स- सैमसंग गैलेक्सी एम55 5G के ब्राजील मॉडल को 6.7 इंच AMOLED प्लस डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला पैनल मिल रहा है, इस फोन का डिस्प्ले 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

भारतीय वेरिएंट के लिए कंपनी ने इसे Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ टीज किया है। स्टोरेज कीबात करें तो इसमें 8GB रैम है और 256GB स्टोरेज दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आ रहा है। जिसमें कंपनी ने One UI 6.1 की स्किन दी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल , सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और मैक्रो कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसे पावर देने के लिए इसमें

कंपनी ने 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। पानी व डस्ट से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP67 रेटिंग दी गई है। इस फोन का वजन 180 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy m55 5g price leaked ahead of launch in india know features specs and more details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X