Home
Mobile

Samsung ला रहा रहा है Galaxy M सीरीज का नया स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले अहम खुलासा, यहां जानें सबकुछ

Samsung Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग जल्द ही अपने गैलेक्सी M सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। तो आइए आपको आगे इस फोन का मॉडल, इसके संभावित स्पेक्स और फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं।

सैमसंग अपने इस आगामी फोन को Samsung Galaxy M55 के नाम से पेश करने जा रहा है, जो गैलेक्सी A55 का मोडिफाइड वर्जन होगा। हालांकि, इसके लॉन्चिंग से पहले इस फोन को लेकर एक नई लीक सामने आई है, जिसमें इसके कैमरे का खुलासा हुआ है।

Samsung ला रहा रहा है Galaxy M सीरीज का नया स्मार्टफोन, यहां जानें

लीक एक रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग अपने इस नए हैंडसेट को सबसे ज्यादा रेजॉल्यूशन वाला सेल्फी कैमरा देने की तैयारी में है। जिसका कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है।

इसके साथ ही इस फोन में यूजर्स को डॉल्बी साउंड भी दिया जा सकता है। सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, फोन में कंपनी फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन वाली 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले देगी, जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है।

Samsung ला रहा रहा है Galaxy M सीरीज का नया स्मार्टफोन, यहां जानें

Samsung Galaxy M55 के संभावित स्पेक्स- नई लीक रिपोर्ट में इस फोन को लेकर बताया गया है कि, इसके रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट मिलेगा। जिसमें 50MP के प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। इसे 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

वहीं टिपस्टर मुकुल शर्मा के अनुसार यह फोन अब तक के सबसे पतले गैलेक्सी M-सीरीज का हैंडसेट होगा। सैमसंग अपने इस आगामी फोन गैलेक्सी M55 में स्नैपड्रैगन चिपसेट दे सकता है, जो 12जीबी रैम के साथ आएगा।

Samsung ला रहा रहा है Galaxy M सीरीज का नया स्मार्टफोन, यहां जानें

कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लू और ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी 5000mAh बैटरी शामिल कर सकती है, जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन की पिछली गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 Soc के साथ एड्रेनो (टीएम) 644 जीपीयू के साथ लॉन्च हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy m55 camera details leaked know specifications launch date
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X