Samsung galaxy m55 vs Moto edge 50 pro: जानें दोनों स्मार्टफोन में कौन सा लेना होगा बेहतर ऑप्शन
Samsung galaxy m55 vs Moto edge 50 pro: सैमसंग ने हाल ही में भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Samsung galaxy m55 को कंपनी ने देश में मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जो अपने तगड़े फीचर्स के कारण सबसे अच्छा मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है।
हालांकि, यह इस सेगमेंट का एकमात्र स्मार्टफोन नहीं है। इसका मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद Moto edge 50 pro से माना जा रहा है। तो आइए आपको आगे इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बीच मिलने वाले अंतर को जानते हैं।

Samsung galaxy m55 vs Motorola edge 50 pro डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी M55 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। जबकि, मोटोरोला एज 50 प्रो स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7-इंच का डिस्प्ले मिलेगा।
Samsung galaxy m55 vs Motorola edge 50 pro प्रोसेसर: सैमसंग गैलेक्सी M55 5G में Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर मिल रहा है, जबकि, मोटोरोला एज 50 प्रो को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया गया है।

Samsung galaxy m55 vs Motorola edge 50 pro कैमरा: गैलेक्सी M55 5G में 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया है।
जबकि, मोटोरोला edge 50 pro में 50MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10MP का अन्य लेंस मिलेगा। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है।

Samsung galaxy m55 vs Motorola edge 50 pro बैटरी: सैमसंग गैलेक्सी M55 5G में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ आता है। तो वहीं Motorola edge 50 pro में 4500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 125W तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
Samsung galaxy m55 vs Motorola edge 50 pro कीमत: सैमसंग M55 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है।
मोटोरोला edge 50 pro के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








