Home
Mobile

50MP फ्रंट कैमरा और यूनिक डिजाइन के साथ भारत में Samsung Galaxy M55s 5G की एंट्री, कीमत बिल्कुल बजट अनुसार

samsung ने अपनी Galaxy M सीरीज में एक और नए फोन Samsung Galaxy M55s 5G को भारत में एंट्री दे दी है। सैमसंग के इस फोन को पिछले कुछ दिनों से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर टीज किया जा रहा था, जिसे आज कंपनी ने लॉन्च कर दिया है।

इस फोन को कंपनी ने 50MP रियर कैमरा और 50MP के सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया है। इसके बैक पैनल पर टेक्सचर पैटर्न लुक दिया गया है। चलिए इस फोन की कीमत से लेकर सभी आवश्यक डिटेल्स विस्तार से जान लेते हैं।

यूनिक डिजाइन के साथ भारत में Samsung Galaxy M55s 5G की एंट्री

Samsung Galaxy M55s 5G की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy M55s 5G को कंपनी ने 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है, इसमें बैंक ऑफर भी शामिल है। आप इस फोन को Amazon, कंपनी वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर 26 सितंबर से खरीद सकेंगे।

Samsung Galaxy M55s 5G स्पेसिफिकेशंस

डिजाइन: ये फोन स्टाइलिश फ्यूजन डिजाइन के साथ आता है और यह बेहद पतला और हल्का है, जिसकी चौड़ाई मात्र 7.8mm है। इस फोन के बैक पैनल में टेक्सचरल पैटर्न लुक दिया गया है। यह प्लास्टिक से बना है। डिवाइस में पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में पंच होल नॉच के साथ फ्लैट डिस्प्ले मिल रही है। ये फोन 2 कलर ऑप्शन कोरल ग्रीन और थंडर ब्लैक में उपलब्ध है।

डिस्प्ले: Samsung Galaxy M55s 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1000 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इस फोन की स्क्रीन हाई क्वालिटी वाला कलर कंट्रास्ट प्रोवाइड करती है, जिसकी मदद से इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। इस डिवाइस में विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी शामिल है, जो कि यूजर्स को तेज धूप में भी अपने पसंद के कंटेंट का मजा लेने में मदद करती है।

चिपसेट: Samsung Galaxy M55s 5G में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट दी है। यह ग्राहकों को 2.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड प्रदान करने वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर है, जिसकी मदद से यूजर्स सामान्य सहित हैवी ऑपरेशन आराम से कर सकते हैं।

रैम और स्टोरेज: डिवाइस में स्पीड और स्पेस के लिए कंपनी द्वारा 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट शामिल है, जिसकी मदद से यूजर्स 16GB तक रैम पावर यूज कर सकते हैं।

कैमरा: इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी कैमरा क्वालिटी है। इसमें कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें OIS टेक्नोलॉजी के साथ 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का माइक्रो कैमरा LED फ्लैश के साथ आता है। इस कैमरा में नाइटोग्राफी भीचर भी है, जिससे रात में फोटो लेने में आसानी होती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। इसमें आपको डुअल रिकॉर्डिंग मोड भी मिल रहा है।

बैटरी: कंपनी ने इसमें 5000mAh साइज की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स में Samsung Galaxy M55s 5G मोबाइल फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 5जी, 4जी, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 6 जैसे कई ऑप्शन जोड़े गए हैं। बता दें कि ये फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched another new phone in its Galaxy M series, Samsung Galaxy M55s 5G, in India. The company has introduced it at an initial price of Rs 17,999, which also includes bank offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X