Samsung Galaxy M55s 5G भारत में 23 सितंबर को होगा लॉन्च, फीचर्स कंफर्म
टेक कंपनी Samsung जल्द ही M सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जिसे Galaxy M55s 5G नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने आगामी फोन की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है।
लॉन्च के बाद बिक्री के लिए इसे Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग का यह अपकमिंग फोन लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। जिसके लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव भी हो चुका है। जिससे फोन के लॉन्च से पहले ही कई खास फीचर्स पर से पर्दा उठ चुका है।

इस फोन में यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जबकि, सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा शामिल होगा। इसके अलावा कलर ऑप्शन्स भी सामने आ गए हैं, यह फोन दो कलर ऑप्शन Thunder Black और Coral Green ऑप्शन में उपलब्ध होगा। चलिए आगे इसकी सटीक लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स तक की डिटेल जानते हैं।
कंपनी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी M55s 5G को भारत में 23 सितंबर को लॉन्च कर रही है। जो Amazon Great Indian Festival 2024 सेल से ठीक पहले है। उम्मीद की जा रही है कि, यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए अमेजन सेल में उपलब्ध कराई जा सकती है।

Samsung Galaxy M55s 5G फीचर्स- सैमसंग गैलेक्सी M55s 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाला 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की पुष्टि की गई है। Amazon लिस्टिंग के अनुसारफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा।
जिसमें OIS के साथ 50MP का रियर कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा होगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी M55s में डुअल रिकॉर्डिंग फीचर शामिल होगा, जिसकी मदद से यूजर एक साथ रियर और फ्रंट कैमरे का उपयोग करके वीडियो कैप्चर कर सकेंगे।
फिलहाल इस फोन के प्रोसेसर बैटरी और सॉफ्टवेयर की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अफवाहों की मानें तो यह स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC द्वारा संचालित होगा। जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।
इसके साथ ही इस डिवाइस में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल किए जानें की संभावना है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.2, डुअल-बैंड वाई-फाई, NFC और GPS भी शामिल हो सकता है। इस फोन की मोटाई केवल 7.8mm होगी।


Click it and Unblock the Notifications








