50MP कैमरा, AI फीचर्स और दमदार डिजाइन से लैस होगा Samsung का नया धांसू फोन! आज है लॉन्चिंग
Samsung Galaxy M56 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इसे Amazon के जरिए पेश किया जाएगा। यह फोन कंपनी की M-सीरीज का नया मिडरेंज वेरिएंट है, जो पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M55 5G का अपग्रेडेड वर्जन है।
Galaxy M56 को लेकर सैमसंग पहले ही कई फीचर्स को टीज कर चुका है, जिसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस, स्लिम डिजाइन, AI बेस्ड फोटो एडिटिंग और 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे हाईलाइट्स शामिल हैं। फोन की संभावित कीमत भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं अपकमिंग फोन के बारे में सारी डिटेल।

Samsung Galaxy M56 India Launch डिटेल्स
लॉन्च डेट: 17 अप्रैल 2025 (आज)
लॉन्च टाइम: दोपहर 12 बजे
प्लेटफॉर्म: Amazon India
संभावित कीमत: इस फोन की कीमत 26,999 रुपये से शुरू हो सकती है। पुराने Galaxy M55 की शुरुआती कीमत भी इतनी ही थी
Samsung Galaxy M56 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी एम56 में सुपर एमोलेड प्लस स्क्रीन होगी, जो पिछले मॉडल की तुलना में 33% ज्यादा ब्राइट और 36% पतली बेजेल्स के साथ आएगी। इसके साथ Vision Booster भी मिलेगा, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से पढ़ी जा सकेगी।
कैमरा सेटअप
पीछे की तरफ मिलेगा 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस। फ्रंट में होगा 13MP का कैमरा जो 10-bit HDR वीडियो और 1 बिलियन+ कलर आउटपुट के साथ आएगा।
Samsung ने दावा किया है कि इस फोन की नाइट फोटोग्राफी को Big Pixel टेक्नोलॉजी, Low Noise Mode और AI ISP बेहतर बनाते हैं।
प्रोसेसर
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, अपकमिंग स्मार्टफोन में Exynos 1480 SoC मिलने की उम्मीद है।
AI फीचर्स
Samsung One UI के लेटेस्ट वर्जन पर बेस्ड एंड्रॉइड 15 के साथ आने वाला यह फोन AI बेस्ड टूल्स जैसे Object Eraser, Image Clipper और Edit Suggestions जैसे स्मार्ट फीचर्स से लैस होगा।
बिल्ड और डिजाइन
फोन 180 ग्राम वजन और सिर्फ 7.22mm की मोटाई के साथ आएगा, जो M55 से 30% पतला है। बैक पैनल को प्रोटेक्शन मिलेगा गोरिल्ला ग्लास विक्टस से।
अवेलेबिलिटी
फोन आज दोपहर 12 बजे Amazon India पर लॉन्च किया जाएगा और जल्द ही इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








