Samsung या Realme किसका स्मार्टफोन है बेस्ट ऑप्शन; जानें बैटरी से लेकर कैमरा तक सारी डिटेल
Samsung Galaxy M56 5G vs Realme 14 Pro+ 5G: स्मार्टफोन कंपनियां अपने कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए आए दिन नए डिवाइस को लॉन्च करती रहती हैं, जो अलग-अलग प्राइस रेंज और कैटेगरी में आते हैं। इसी सिलसिले में Samsung ने अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M56 5G लॉन्च कर दिया है, जो एक मिड रेंज स्मार्टफोन है।
इस डिवाइस की तुलना Realme के हाल ही में लॉन्च हुए फोन Realme 14 Pro+ 5G से की जा रही है। ये दोनों ही फोन अपने-अपने फीचर्स और कीमत के लिए कंज्यूमर्स के बीच काफी फेमस हैं। यहां हम इन दोनों डिवाइस के फीचर्स और स्पेक्स की तुलना करेंगे और जानेंगे कि कौन सा फोन किस कैटेगरी के हिसाब से बेहतर है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy M56 5G
- Samsung Galaxy M56 5G में 6.7 इंच की FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
- इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन है।
- इसके साथ डिवाइस में Vision Booster और पतले बेजल्स देखने को मिलते हैं।
Realme 14 Pro+ 5G
- Realme 14 Pro+ 5G में 6.83 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
- यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,500 निट्स की ब्राइटनेस ऑफर के साथ आता है।
- इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और प्रीमियम डिजाइन है।
- इस डिवाइस में 'कोल्ड-सेंसिटिव कलर चेंजिंग' बैक पैनल भी है, जो तापमान के हिसाब से बदलता है।
डिस्प्ले और डिजाइन के मामले में Realme 14 Pro+ 5G, Samsung Galaxy M56 5G से बेहतर ब्राइटनेस और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आगे है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy M56 5G
- Samsung M56 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
- यह 8GB LPDDR5x RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।
Realme 14 Pro+ 5G
- Realme 14 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
- यह बेहतर परफॉर्मेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है।
- इस फोन में 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है।
जैसा कि हम देख सकते हैं कि Realme 14 Pro+ 5G प्रोसेसर के मामले में ज्यादा पावरफुल है और इसमें ज्यादा RAM मिलता है।
कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy M56 5G
- Samsung Galaxy M56 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
- इसमें 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर है।
- फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 12MP का कैमरा मिलता है।
Realme 14 Pro+ 5G
- Realme 14 Pro+ में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
- इसमें 50MP Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है।
- सेल्फी के लिए फोन में 32MP कैमरा दिया गया है।
कैमरा के मामले में भी Realme 14 Pro+ 5G सैमसंग के फोन से आगे है, क्योंकि इसमें बेहतर कैमरा सेंसर और टेलीफोटो लेंस मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy M56 5G
- Samsung M56 में 5,000mAh की बैटरी है।
- यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Realme 14 Pro+ 5G
- Realme 14 Pro+ में 6,000mAh बैटरी दी गई है।
- इसमें आपको 80W फास्ट चार्जर बॉक्स के साथ मिलता है।
Realme 14 Pro+ 5G में ज्यादा बैटरी और फास्ट चार्जिंग की सुविधा है, जो इसे बैटरी सेगमेंट में Samsung Galaxy M56 5G से बेहतर बनाता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर सपोर्ट
Samsung Galaxy M56
- Samsung Galaxy M56 Android 15 और One UI 7 पर चलता है।
- इसमें AI Eraser, Edit Suggestions जैसे AI फीचर्स शामिल हैं।
- इसके साथ ही Samsung इसमें 6 साल के Android अपडेट और सिक्योरिटी पैच दे रहा है।
Realme 14 Pro+ 5G
- Realme 14 Pro+ में Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 की सुविधा है।
- हालांकि इसमें लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट की पुष्टि नहीं की गई है।
लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में Samsung Galaxy M56 5G ने Realme 14 Pro+ 5G को मात दे दी है।
कीमत
Samsung Galaxy M56
- Samsung Galaxy M56 की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये से शुरू हो रही है।
- यह डिवाइस 23 अप्रैल से Amazon और Samsung वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
Realme 14 Pro+
- Realme 14 Pro+ की बात करें तो कीमत के मामले में ये सैमसंग से महंगा है।
- इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है।
- इसे Flipkart व Realme स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है।
कीमत के मामले में Samsung Galaxy M56 ज्यादा बजट फ्रेंडली ऑप्शन है, लेकिन अगर आप कुछ हजार और खर्च कर सकते हैं तो Realme 14 Pro+ एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
कौन सा फोन है बेहतर?
अगर आपका बजट 25,000 रुपये के अंदर है और आपको लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, AI फीचर्स और भरोसेमंद ब्रांड चाहिए, तो Samsung Galaxy M56 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
वहीं, अगर आप थोड़ा और खर्च करने के लिए तैयार हैं और एक प्रीमियम डिजाइन, बेहतरीन कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Realme 14 Pro+ 5G को चुन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








