Home
Mobile

Samsung Galaxy M56 5G भारत में लॉन्च, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 45W फास्ट चार्जिंग, कीमत ₹24,999 से शुरू

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M56 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन Galaxy M55 का अपग्रेड वर्जन है। इसमें कई नए बदलाव देखने को मिलते हैं। डिजाइन पहले से स्लिम हुआ है और फोन की मोटाई सिर्फ 7.2mm रखी गई है। इसके अलावा डिवाइस को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन भी मिला है, जिससे इसकी स्क्रीन ज्यादा मजबूत बनती है।

Galaxy M56 की सबसे बड़ी खासियतों में 6.7-इंच की FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster जैसे एडवांस्ड व्यूइंग फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें पुराने मॉडल की तुलना में 36 प्रतिशत पतले बेजल्स हैं, जिससे फोन का ओवरऑल लुक और प्रीमियम बनता है।

Samsung Galaxy M56 5G भारत में लॉन्च

प्रोसेसर, स्टोरेज और AI फीचर्स

फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB LPDDR5X रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy M56 एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI 7 के साथ आता है। कंपनी इसमें 6 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है। फोन में AI फीचर्स जैसे AI Eraser, Edit Suggestions और Image Clipper भी शामिल हैं।

कैमरा, बैटरी और कलर ऑप्शन

कैमरा सेक्शन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है। फ्रंट में अब 50MP की जगह 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कि हल्का डाउनग्रेड माना जा सकता है, लेकिन कम रोशनी में फोटो क्वालिटी बेहतर बताई जा रही है।

फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस का वजन सिर्फ 180 ग्राम है। यह दो कलर ऑप्शंस लाइट ग्रीन और ब्लैक में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M56 5G भारत में लॉन्च

प्राइस और अवेलेबिलिटी

भारत में Samsung Galaxy M56 की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी गई है, जिसमें HDFC कार्ड से 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी शामिल है। इसकी सेल 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे से अमेजन और कंपनी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

अगर आप 25 हजार रुपये के अंदर एक दमदार डिस्प्ले, लंबे अपडेट सपोर्ट और AI कैमरा फीचर्स के साथ आने वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो Galaxy M56 5G आपके लिए एक मजबूत ऑप्शन हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X