मार्च तक सैमसंग भारत में लांच करेगा गैलेक्सी नेक्सस स्मार्टफोन

सैमसंग मार्च तक अपना नया गैलेक्सी नेक्सस स्माटफोन भारत में लांच कर देगी। हम आपको बता दें सैमसंग का नया गैलेक्सी नेक्सस 4.0 ओएस से लैस पहला स्मार्टफोन है जो भारत में लांच होगा, अभी तक ज्यादातर स्मार्टफोन में 3.0 और 2.0 ओएस वर्जन मौजूद है।
कंपनी के आधिकारिक बयान के मुताबिक नेक्सस के बाद सैमसंग कई दूसरे हैंडसेट भी बाजार में लांच करगी। नेक्सस को लेकर पहले खबरें मिल रहीं थी कि सैसमंग इसे अक्टूबर में लांच करेगी मगर सूत्रों के मुताबिक नेक्सस मार्च में लांच कर दिया जाएगा। इसमें कोइ शक नहीं सैमसंग के नए गैलेक्सी नेक्सस पॉवर के मामले में सभी स्मार्टफोन को पीछे छोड़ देगा।
इसके अलावा फोन में 4.65 इंच की एमोल्ड टच स्क्रीन के साथ 16 मिलियन कलर सपोर्ट दिया गया है जो यूजर को क्रिस्टल क्लियर वीडियो और पिक्चर क्वालिटी प्रोवाइड करता है। यूजर फोन में 16 जीबी और 32 जीबी का मैमोरी ऑप्शन अपनी जरूरत के हिसाब से चूंज कर सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी नेक्सस में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- एंड्रॉएड 4.0 आईसीएस ओएस
- 4.65 इंच स्क्रीन साइज
- 16/32 जीबी इंटरनल मैमोरी
- 5 मेगापिक्सल कैमरा
- 1.3 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा
- 1750 एमएएच लियॉन बैटरी
- 290 घंटे (2जी) स्टैंडबॉय टाइम
- 270 घंटे (3जी) स्टैंडबॉय टाइम
- 17 घंटे 40 मिनट (2जी) टॉक टाइम
- 8 घंटे 20 मिनट (3जी) टॉक टाइम
नेक्सस में दिए गए 5 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ऑटो फोकस की सुविधा दी गई है। इसके अलावा नेक्सस में 1080पिक्सल 30फ्रेम पर सेंकेड की वीडियो रिकार्डिंग सुविधा दी गई है, बैटरी बैकप की बात करें तो नेक्सस इस मामले में भी दूसरे स्मार्टफोन से अलग है।
यूजर फोन में 2जी नेटर्वक के साथ 290 घंटे और 3जी नेटर्वक के साथ 270 घंटे जी भर कर बातें कर सकता है। सैमसंग ने अभी गैलेक्सी नेक्कस की कीमत के बारे में कोई घोषणा नहीं की है, उम्मीद की जा रही है फरवरी तक सैमसंग गैलेक्सी नेक्सस की कीमत जारी कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications








