Home
Mobile

भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट 7, कीमत उड़ा देगी होश

By Agrahi

सैमसंग ने भारत में अपना फ्लैगशिप फैबलेट गैलेक्सी नोट 7 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस शानदार की कीमत 59,900 रुपए रखी है। यह स्मार्टफोन भारत में 2 सितम्बर से उपलब्ध होगा। आपको इस स्मार्टफोन के गोल्ड प्लैटिनम, सिल्वर टाइटेनियम और ब्लैक ओनिक्स क्लोर वैरिएंट मिलेगा।

भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट 7, कीमत उड़ा देगी होश

भारत में पेश हुए सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में ड्यूल सिम सपोर्ट है। फोन में हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट है जो कि एक सिम की बजाय एक माइक्रोएसडी कार्ड भी ले सकता है। आपको बता दें गैलेक्सी नोट 7 का ब्लू कलर वैरिएंट जो अन्य रीजन में पेश किया गया है वो भारत में नहीं आया है।

सैमसंग के इस फ्लैगशिप फैबलेट के लिए 22 अगस्त से प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी, जो कि 30 अगस्त तक चलेगी। प्री बुकिंग ऑफर के तहत आपको नया गियर वीआर हेडसेट केवल 1,990 रुपए में मिलेगा। आइए एक नज़र डालते हैं इस स्मार्टफोन के खास फीचर्स पर-

एचडी डिस्प्ले

एचडी डिस्प्ले

गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 क्वाड एचडी सुपर AMOLED ड्यूल एज डिस्प्ले के साथ आता है। जिसका रेजोल्यूशन 2560*1440 पिक्सल है। इस फैबलेट को गियर 360 के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आता है जो क इ प्रोटेक्शन का हायर लेवल है।

प्रोसेसर पॉवर

प्रोसेसर पॉवर

भारत में गैलेक्सी नोट 7 में ऑक्टा कोर एक्सीनॉस 8890, 2.3GHz क्वाड + 1.6GHz क्वाड प्रोसेसर है। यह हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट मोबाइल 4जीबी रैम दी गई है और साथ ही 64जीबी की इंटरनल मैमोरी भी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

स्मार्ट कैमरा

स्मार्ट कैमरा

सैमसंग का यह फैबलेट 12मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ आता है जो कि एलईडी फ़्लैश, ड्यूल पिक्सल पीडीएएफ, स्मार्ट OIS और f/1.7 अपर्चर के साथ आता है। स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

एंड्रायड मार्शमेलो

एंड्रायड मार्शमेलो

गैलेक्सी नोट 7 एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। इसमें इसके साथ नया टचविज़ यूआई है। कंपनी का कहना है कि यह नया स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नुगट अपडेट जल्द ही प्राप्त करेगा।

एयर कमांड

एयर कमांड

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 कई फीचर्स के साथ आता है, जैसे हार्ट रेट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, आईरिस स्कैनर, बैरोमीटर, स्क्रीन ऑफ मेमोस्मार्ट सेलेक्ट और नया एयर कमांड फंक्शन भी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung galaxy note 7 launched in India, Price, specification, and availability in hindi. This is samsung's flagship phablet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X