Home
Mobile

क्‍या खास है सैमसंग गैलेक्‍सी नोट में!

दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंगने सभी स्‍मार्टफोनों को टक्‍कर देते हुए हाल ही में सैमसंग गैलेक्‍सी नोट नाम से नया स्‍मार्टफोन लांच किया है। भारतीय जानकारों के अनुसार गैलेक्‍सी नोट अभी तक की सबसे बड़ी स्‍क्रीन वाला स्‍मार्टफोन है। अगर आप सैमसंग गैलेक्‍सी नोट खरीदने की सोंच रहें है तो उसके पहले एक नजर इसके फीचरों पर भी डाल लीजिए।

गैलेक्‍सी नोट की सबसे बड़ी खासियत है इसकी स्‍क्रीन, 5.29 इंच की बड़ी स्‍क्रीन की वजह से नोट में मूवी और वीडियो देखने का अच्‍छा अनुभव यूजर को मिलता है। अभी तक बाजार में ज्‍यादातर स्‍मार्टफोन में 3 जी की सुविधा दी गई है मगर गैलेक्‍सी नोट में 4जी की सुविधा की वजह से यह अन्‍य स्‍मार्टफोन से ज्‍यादा बेहतर परफार्मेस देगा। इसके अलावा नोट में यूजर किसी भी तरह की डिजाइन या फिर स्‍कैचिंग कर सकता है जो फोन का सबसे यूनीक फीचर है।

क्‍या खास है सैमसंग गैलेक्‍सी नोट में!

16 जीबी की इंटरनल मौमोरी की वजह से फोन में ढेर सारा डेटा सेव किया जा सकता है वैसे तो 16जीबी इंटरनल मैमोरी काफी है मगर फिर भी अगर यूजर इसे एक्‍पेंड करना चाहता है तो इसे 32 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकता है। फोन में लगा 1.4गीगाहर्ट्ज़ का ड्यूल कोर प्रोसेसर इसे फास्‍ट स्‍पीड प्रोवाइड करता है। इसके अलावा इसमें 2.3 जिंजरब्रेड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो यूजर फ्रेंडली ओएस है।

8 मेगापिक्‍सल रियर कैमरे की क्‍वालिटी का कोई जवाब नहीं, साथ में यूजर अपने दोस्‍तों से वीडियो चैटिंग भी कर सकता है इसके लिए नोट में 2 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अगर कीमत पर नजर डाले तो सैमसंग ने भारत में गैलेक्‍सी नोर्ट को 34,990 रूपए में लांच किया है।


सैमसंग गैलेक्‍सी नोट के फीचर

  • 5.29 इंच एमोल्‍ड डिस्‍प्‍ले

  • 3जी और 4जी की सुविधा

  • 16 जीबी इंटरनल मैमोरी

  • 1.4 गीगा हर्ट ड्यूलकोर प्रोसेसर

  • 8 मेगापिक्‍सल रियर और 2मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा

  • 2.3 जिंजरब्रेड ऑपरेटिंग सिस्‍टम

  • कीमत- 34,990 रूपए

खूबी

बड़ी एमोल्‍ड स्‍क्रीन

टैबलेट और फोन के बीच की स्‍क्रीन

साइज में पतला और हल्‍का है

कमी

कम बैटरी बैकप

बात करते समय काफी बड़ा लगता है

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X