सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स लॉन्च, 4जीबी रैम और 5.7 इंच डिस्प्ले
सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन मैक्स लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट पर एक्सक्लूसिव है। फ्लिप्कार्ट पर इस फोन को कमिंग सून के टैग के साथ लिस्ट किया गया है। हालाँकि सैमसंग और फ्लिप्कार्ट दोनों ने ही इसके उपलब्ध होने की डेट नहीं बताई है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स कई खास फीचर्स के साथ आता है। इनमें सैमसंग पे मिनी सपोर्ट, फ्रंट फ़्लैश, 4जीबी रैम जैसे शानदार फीचर्स हैं। यह फोन भारत में ब्लैक और गोल्ड कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा।
यदि आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार और करना होगा। क्योंकि फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है, हालांकि कहा जा रहा है कि इस फोन की सेल 10 जुलाई से शुरू होगी। तब तक के लिए चलिए जानते हैं इस फोन के खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।
फुल एचडी डिस्प्ले
सैमसंग का स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स 5.7 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है। इस फोन की बड़ी डिस्प्ले वीडियो देखने और गेम खेलने के शौकीनों को बेहद पसंद आएगी।
प्रोसेसर पॉवर
इस हैंडसेट में ऑक्टा कोर मीडियाटेक एमटीके पी25 एसओसी प्रोसेसर है, जो कि 2.39GHz और 1.69 GHz क्लॉक के साथ आता है।
रैम और स्टोरेज
सैमसंग ने अपने इस बिग डिस्प्ले स्मार्टफोन में 4जीबी की बड़ी रैम दी है। जो कि फोन की प्रोसेसिंग पॉवर को अच्छा सपोर्ट देती है। साथ ही इस फोन में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बड़ा सकते हैं।
कैमरा क्वालिटी
कैमरा की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स में 13 मेगापिक्सल सेंसर दिया है, इसके साथ इसमें है एलईडी फ़्लैश लाइट भी। फोन का फ्रंट और बैक दोनों कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट सेंसर में f/1.9 अपर्चर लेंस है और रियर सेंसर में f/1.7 अपर्चर लेंस है। कंपनी का दावा है कि यह फोन शानदार लो लाइट फोटोग्राफी करता है।
कनेक्टिविटी
इस स्मार्टफोन में 4जी VoLTE के अलावा वाईफाई, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो यूएसबी पोप्र्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। इस फोन की बैटरी 3300mAh पॉवर की है।


Click it and Unblock the Notifications








