Home
Mobile

ऑप्‍टिमस से कहीं बेहतर है सैमसंग गैलेक्‍सी एस

By Super

ऑप्‍टिमस से कहीं बेहतर है सैमसंग गैलेक्‍सी एस
सैमसंग के फीचर अपने ग्राहकों को हमेशा से ही आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं। वहीं एलजी भी अपने दाम के हिसाब से ग्राहको की पंसददीदा सूची में बनी हुई है। अब तो दोनों ही कंपनियों की अपनी अलग पहचान बन चुकी है। इस दौर में दोनों ने ही एंड्रायड स्‍मार्टफोन के क्षेत्र में काफी तरक्‍की भी की है।

अगर बात करें सैमसंग की तो उसके गैलेक्‍सी एस में कुछ ऐसे खास फीचर हैं जो एलजी के ऑप्‍टिमस में नहीं है। गैलेक्‍सी एस का डिस्‍पले साइज 4 इंच है और वहीं एलजी ऑप्‍टिमस एम की स्‍क्रीन थोडी छोटी है, यानी की 3.2 इंच की। दोनों ही फोन टचस्‍क्रीन के हैं। सैमसंग का यह स्‍मार्टफोन एंड्रायड के पहले वर्जन 2.1 इक्‍लेयर्स पर काम करता है, पर इसकी अच्‍छी बात यह है कि आप इसके ओएस को अपग्रेड भी करवा सकते हैं। वहीं एलजी में आपको 2.2 एंड्रायड ओएस मिलेगा जिसे अपग्रेड किया जा सहता है।

कैमरे की बात की जाए तो दोनों में काफी भिन्‍नता है, जहां सैमसंग में 5 मेगापिक्‍सल है तो वहीं एलजी में 3.2 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। अगर मेमोरी की बात की जाए तो सैमंसग में 32 जीबी का स्‍पेस दिया गया है और एलजी में भी आपको 32 जीबी तक मेमोरी एक्‍सपैंड करने की सुविधा दी गई है। एलजी में बैट्री 1500 एमएएच की दी गई है जिसमे 7. 05 घंटो का टाल्‍क टाइम और 337 घंटे का स्‍टैंड बाई टाइम दिया गया है। वहीं पर गैलेकसी में भी 1500 एमएएच की बैट्री है, जिसमें 769 मिनट का टॉक टाइम और 750 घंटे का स्‍टैंड बाइ टाइम दिया गया है।

अभी तक आपने जान ही लिया होगा कि दोनों फोन में कौन सा वाला बेहतर है। जहां सैमसंग अपने फीचरों के मामले में बेहतर है, तो वहीं ओएस में दोनों लगभग एक ही प्‍लेटफॉम पर काम करते हैं। पर अगर आपको कैमरे से कोई समझौता नहीं करना है तो सैमसंग आपके लिए बेहतर रहेगा क्‍योकि इसकी स्‍क्रीन भी काफी चौडी है। पर वहीं कीमत में गैलेक्‍सी, ऑपटिमस के मुकाबले थोडा ज्‍यादा है।

जहां ऑप्‍टिमस का दाम 12,000 रु के आस पास है वहीं गैलेक्‍सी का दाम 20,000 रु के आस पास है। अगर आपको कोई सस्‍ता फोन चाहिए तो आप एलजी को ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X