बेहतरीन फीचर्स से लैस होगा सैमसंग एस ग्लाइड

उपभोक्ताओं के दिलों पर छा चुके सैमसंग का यह फोन एंड्रॉयउ 2.3 ओएस पर चलेगा, जिसमें 4 इंच की स्क्रीन होगी, जिसमें टच स्क्रीन बटन होंगे। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 480X800 पिक्सेल होगा। बेहतरीन लाउड स्पीकर से लैस इस मोबाइल पर जब चाहे तब तेज आवाज़ में गाने सुने जा सकेंगे। सैमसंग एस ग्लाइड में माइक्रो एसडी कार्उ होगा, जिसमें आप अपने फोटो, वीडियो व गीत सेव कर सकेंगे। इसमें कितने जीबी की मेमोरी होगी, यह तो कंपनी ने नहीं बताया लेकिन हां वैरियेबल जरूर होगी। यूएसबी 2.0 पोर्ट के माध्यम से आप मोबाइल द्वारा खींची गई तस्वीरों व वीडियो को कंप्यूटर-लैपटॉप से कनेक्ट कर सेव कर सकते हैं।
इसमें वाईफाई के माध्यम से आप इंटरनेट ऐकसेस कर सकते हैं। इस मोबाइल में दो कैमरे हैं रियर कैम्रा 8 मेगा पिक्सेल का है, जबकि फ्रंट व्यू कैमरा 1.3 मेगा पिक्सेल का है। 8 मेगा पिक्सेल के कैमरे से आप हाई क्वालिटी की पिक्चर्स खींच सकते हैं, जो साधारण डिजिटल कैमरे से खींची गईं फोटो की टक्कर की होगी। यदि आप अंधेरे में पिक्चर खींचना चाहते हैं, तो उसके लिए एलईडी फ्लैश की सुविधा है। क्वेर्टी टाइप कीबोर्ड होगा।
इस मोबाइल की कीमत का खुलासा सैमसंग ने फिलहाल नहीं किया है। हालांकि यह जरूर कहा है कि फोन की कीमत बहुत अधिक नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications