Samsung यूजर्स की मौज, इन प्रीमियम फोन्स पर मिल रही तगड़ी डील, यहां जानें सभी ऑफर्स
Samsung Smartphones Discount: अगर आप भी सैमसंग स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। दरअसल फेस्टिव सीजन को देखते हुए स्मार्टफोन ब्रांड Samsung ने अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त डील ऑफर किया है। जिसके तहत कंपनी सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कटौती के साथ बैंक ऑफर्स का भी लाभ दे रही है। इस छूट के तहत आप सैमसंग M सीरीज , S सीरीज और F सीरीज के साथ प्रीमियम फोन्स को भी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। तो आईए आगे इन ऑफर्स के बारे में डिटेल जानते हैं।
इन प्रीमियम स्मार्टफोन पर जानें ऑफर
कंपनी अपने सैमसंग गैलेक्सी S22 पर भी तगड़ी छूट दे रही है। जिसके तहत इस धांसू फोन को मात्र 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इस फोन की कीमत 66,999 रुपये है। इसके अलावा ग्राहक S21 FE फोन को भी 30 हजार से कम कीमत यानि कि, 29,999 रुपये में खरीद सकता है, जिसकी सही कीमत 49,999 रुपये है।

इन फोन्स पर भी मिल रहा बंपर छूट
इसके अलावा कस्टमर्स Samsung Galaxy S21 FE, Galaxy S22, Galaxy F54, Samsung Galaxy F34, और Samsung Galaxy F14 5G स्मार्टफोन को भी भारी छूट के साथ खरीद कर अपने घर ला सकते हैं।
F सीरीज और M सीरीज पर भी स्पेशल छूट
इसके साथ ही साथ कंपनी अपने एम और एफ सीरीज पर भी ऑफर्स की बौछार कर रही है। जिसके तहत Galaxy M34 5G जिसकी कीमत 17,999 रुपये है इसे 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। Galaxy M14 जिसकी कीमत 12,990 रुपये है, इसे 10,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। Galaxy F34 5G जिसकी MRP प्राइज 17,999 रुपये है, इसे 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा Galaxy F14 5G जिसकी कीमत 12,990 रुपये इसे 9,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वहीं Galaxy F54 5G जिसकी प्राइज 29,499 रुपये है, इसे ग्राहक 22,999 रुपये में खरीद सकता है।

इस सभी फोन्स को कंपनी की साइट Samsung.com, ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon और Flipkart के साथ ही कुछ रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








