Home
Mobile

सैमसंग ने पेश किया गैलेक्‍सी एस प्‍लस

By Super
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्‍सी एस प्‍लस
सैमसंग एक साथ लगातार नए-नए स्‍मार्टफोन निकालने के साथ उनकी क्‍वालिटी पर भी खास ध्‍यान दे रहा है। एक फोन जो इसने अभी निकाला है वह है गैलेक्‍सी एस प्‍लस, जो एंड्राएड बेस्‍ड जिंजरब्रेड 2.3 वर्जन के ऑप्‍रेटिंग सिस्‍टम पर काम करता है। फोन को 1.4 गीगा हर्ज स्‍कॉरपियन प्रोसेसर और क्‍वाल्‍कम एमएसएम 8255T स्‍नैपड्रैगन से सपोर्ट मिलता है। यह पिछले सैमसंग गैलेक्‍सी की तुलना में 40 % ज्‍यादा बेहतर है।

जब स्‍क्रीन की बात आती है तो सैमसंग हर कपंनी की तुलना में सबसे बेहतर होता है। इसकी अमोल्‍ड टच स्‍क्रीन का साइज 4.0 और रेजूलूशन 480 x 800 पिक्‍सल है। इसके फीरचर में टचविज़ 3.0 यूज़र इंटरफेस और आपके फोन की स्‍क्रीन को प्रोटेक्‍श्‍न देने के लिए गोरिल्‍ला ग्‍लास डिस्‍प्‍ले भी लगा हुआ है।

डाटा मेनेजमेंट के लिए आपको जीपीआरएस 12 क्‍लास का जिसकी ओवर ऑल स्‍पीड 32-48 केबीपीएस है। इसके अलावा फोन में ऐज और 3जी भी है। इसमें 3जी की स्‍पीड 5.76 एमबीपीएस दी गई है और डाटा कनैक्‍शन के लिए ब्‍लूटूथ 3.0 वर्जन, यूएसबी और ए2डीपी दिया गया है।

अगर कैमरे की बात की जाए तो इसमें 5 मेगा पिक्‍सल का कैमरा आपको थोडा सा निराश कर सकता है। पर दी गई कुछ सुविधाएं आपको खुश कर देगीं। इसमें जीयो टैगिंग और टच फोकस लाजवाब हैं। इसके द्ारा आप वीडियो भी रिकार्ड कर सकते हैं वो भी 720 पिक्‍सल के हायर रेजूलूशन के सपोर्ट के साथ। सैमसंग की 1650 एमएएच लीऑन बैट्री लगातार आपको 6 घ्‍ांटे 30 मिनट का टॉक टाईम 3जी के लिए देगी और 12 घंटे 50 मिनट 2जी के लिए देगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X