Home
Mobile

Samsung Galaxy S10e vs OnePlus 6T: कौनसा स्मार्टफोन खरीदना पसंद करेंगे आप...?

भारत में सैमसंग कंपनी ने अपने कुछ नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जिससे कंपनी को काफी अपेक्षाएं हैं। इनमें से एक स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy S10e है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में 6 मार्च को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 55,900 रुपए है।

Samsung Galaxy S10e vs OnePlus 6T: कौनसा स्मार्टफोन खरीदना पसंद करेंगे आप...?

इस स्मार्टफोन को अगर आप पहले लॉन्च हुए किसी फोन से तुलना करना चाहते हैं तो आपके दिमाग में Oneplus 6T का ख्याल आएगा। लिहाजा हमने इन दोनों स्मार्टफोन की यहां तुलना की है। आप इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में जानें और अपने लिए सही स्मार्टफोन का चुनाव करें।

Samsung Galaxy S10e

अब हम इन स्मार्टफोन्स की स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालते हैं। सबसे पहले हम Samsung Galaxy S10e की बात करते हैं। आज लॉन्च हुए इन चारों स्मार्टफोन में सबसे सस्ता स्मार्टफोन Galaxy S10e ही है। इस स्मार्टफोन में 5.9 इंच डिस्प्ले है, जिसका रिज्यॉल्यूशन 2280 x 1080 है। वहीं इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके डिस्प्ले में सुरक्षा के मद्देनजर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लगा दिया। इस फोन के प्रोसेस की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 855 Soc को शामिल किया गया है।

वहीं इस स्मार्टफोन को भारत में Exynos 9820 SoC के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस फोन में 8जीबी रैम और 256 जीबी रोम भी दिया गया है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 12 मेगापिक्सल का एक सेंसर और दूसरा 16 मेगापिक्सल का सेंसर लगा हुआ है।

इसके अलावा इस फोन में सेल्फी लेने के लिए भी 10 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 3,100 एमएएच की एक बैटरी दी गई है। वहीं इसमें फास्ट चार्जिंग, वायरलैस चार्जिंग और रिवर्स वायरलैस चार्जिंग का सिस्टम भी है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन के साइड में एक पॉवर बटन है तो फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह भी एक नई और अनोखी तकनीक है।

इस फोन की भारत में कीमत 55,900 रुपए है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। एफएम रेडियो, 3जी /4जी, फिंगरप्रिंट सेंसर, वॉयरलेस चार्जिंग, जीपीआरएस, वाई-फाई, ब्‍लूटूथ, वोल्‍ट, सेकेंडरी कैमरा, एमोल्‍ड स्‍क्रीन गोरिल्‍ला ग्‍लास 5, ओटीजी सपोर्ट, वॉटरप्रूफ जैसी तमाम सुविधाएं मिलेंगी।

OnePlus 6T

अब बात वनप्लस 6T की करते हैं। इस फोन की कीमत 37,999 रुएप है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिलेगा। OnePlus 6T स्पेसिफिकेशन फोन के बारें में गहराई से बात की जाए तो, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर पर चलता है। जिसमें 2 वेरियंट पेश किए गए हैं। जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

OnePlus 6T में एक डिवाड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। जो फोन के टॉप पर सिर्फ सेल्फी कैमरे के लिए जगह छोड़ता है। बता दें, स्मार्टफोन में हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट रीडर को शामिल किया गया है। स्मार्टफोन में डुअल रीयर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 16 मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर और 20 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर शामिल है। साथ ही कैमरा ओआईएस, ईआईएस और 480 एफपीएस slow-mo वीडियो को सपोर्ट करता है।

OnePlus 6T में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। बता दें, स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 6.41 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। सॉफ्टवेयर के फ्रंट पर, OnePlus 6T OxygenOS पर बेस्ड एंड्रायड 9.0 पाई के साथ आता है। कंपनी ने बताया कि वह यूआई में बदलाव करेगा। हम सॉफ़्टवेयर tweaks के माध्यम से कैमरा सुधार की भी उम्मीद कर सकते हैं। दुर्भाग्यवश, OnePlus 6 में वायरलेस चार्जिंग या water और dust resistance के लिए आईपी रेटिंग नहीं होगी।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 3जी /4जी, फिंगरप्रिंट सेंसर, वॉयरलेस चार्जिंग, ड्युल सिम /नैनो सिम, जीपीआरएस, वाई-फाई, ब्‍लूटूथ, वोल्‍ट, सेकेंडरी कैमरा, एमोल्‍ड स्‍क्रीन, ओटीजी सपोर्ट जैसे कई फीचर्स भी शामिल हैं। लिहाजा आप इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स को पढ़ने के बाद अपने लिए एक बढ़िया स्मार्टफोन चुन सकते हैं। इसी तरह के आर्टिक्ल को पढ़ने और गैजेट्स वर्ल्ड की तमाम ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हिंदी गिज़बोट से जुड़े रहें। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज से भी जुड़कर सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung launched Samsung Galaxy S10e smartphone in India. If you want to compare this smartphone to any phone that you first launched, then your mind will have oneplus 6T. So we have compared these two smartphones here. Learn about these two smartphones and choose the right smartphone for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X