Home
Mobile

जल्‍द लांच होगा ड्यूल सिम गैलेक्‍सी एस 2 ड्योस

जल्‍द लांच होगा ड्यूल सिम गैलेक्‍सी एस 2 ड्योस


सैमसंग गैलेक्‍सी एस 2 ड्योस जल्‍द ही एक नए अवतार में दिखने वाला है क्‍योंकि कंपनी ने इसको एक ड्यूल सिम मोबाइल में बदलने की तैयारी कर ली है। सबसे पहले यह फोन चाइना में लांच किया जाएगा जो सैमसंग 1929 नाम से भी जाना जाएगा।

यह फोन सीडीएमए 2000 और जीएसएम के नेटवर्क को सपोर्ट करता। फोन की अमोल्‍ड डिस्‍पले स्‍क्रीन का साइज 4.52 इंच है जो देखने में काफी बडी लगती है। फोन में अच्‍छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो 1.2 गीगाहर्ट के ड्यूल कोर प्रोसेसर पर रन करता है। अगर कैमरे की बात करें तो इसमें 8 और 2 मेगापिक्‍सल के दो शानदार कैमरे लगे हुए हैं।

इस फोन में 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसको आप अपनी सुविधा अनुसार माइक्रो एसडी कार्ड स्‍लॉट से 32 जीबी तक बढा सकते हैं। कनेक्‍टिविटी के लिए इसमें ब्‍लूटूथ 3.0 वर्जन, जीपीएस, यूएसबी आदि की सुविधा दी है। साथ ही अच्‍छी बैट्री बैअप के लिए 1800 एमएएच की बैट्री दी हुई है। फिलहाल सैमसंग ने इस फोन के दाम का अभी खुलासा नहीं किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X