Home
Mobile

सैमसंग गैलेक्‍सी की लिस्‍ट में एक और गैलेक्‍सी एस 2 शामिल

By Super
सैमसंग गैलेक्‍सी की लिस्‍ट में एक और गैलेक्‍सी एस 2 शामिल


सैमसंग के गैलेक्‍सी परिवार में एक और गैलेक्‍सी फोन शामिल हो गया है। इस गैलेक्‍सी एस 2 ओएमएपी ने एशिया में लांच होने की पूरी तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि सैमसंग का यह वर्जन पुराने वाले गैलेक्‍सी एस 2 वजर्न के मुताबिक काफी बेहतर होगा।

इस फोन में मल्‍टी मीडिया टास्‍किंग और यूजर इंटरफेज़ को सपोर्ट करने के लिए 1.2 गीगा हर्ज ड्यूल कोर टी आई ओएमएपी 4430 प्रोसेसर लगा हुआ है। यूज़र को इसमें हाई रूजूलूशन गेमिंग खेलने में काफी मज़ा आएगा। आमोल्‍ड 4.3 इंच की डिस्‍पले स्‍क्रीन देखने में काफी शानदार है।

इसमें शामिल एचएसपीए+ 21 एमबीपीएस मीडिया एक्‍सपीरिएंस को और भी बेहतर बनाता है। इसमें एक फीचर ऑल शेयर के नाम से है, जिसमें आप किसी भी अन्‍य डिवाइस से अपने फोन को कनैक्‍ट कर सकते हैं। ऐसा आप किसी भी लैपटॉप, पीसी या टीवी से कर सकते हैं। इसमें आपको 8 मेगापिक्‍सल का शानदार कैमरा मिलेगा जो न सिर्फ फोटो लेने में मदद करेगा बल्कि हाई क्‍वालिटी एचडी वीडियो को भी रिकार्ड करने में मदद करेगा।

शेयरिंग और पेयरिंग करने के लिए ब्‍लूटूथ और वाईफाई की सुविधा से लैस इस फोन का बैट्री बैकअप बहुत अच्‍छा है। फिलहाल यह फोन एशिया के बाजार में अधिकारिक रुप से घोषित कर दिया गया है। उम्‍मीद है जल्‍द ही यह शानदार फीचरों वाला फोन भारतीय बाजार में लांच हो जाएगा। अगर कीमत की बात करें तो अभी इसके बारे में कोई जानकारी प्राप्‍त नहीं हुई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X