Home
Mobile

सैमसंग गैलेक्‍सी एस2 जल्‍द पेश होगी बाजारों में

By Super

सैमसंग गैलेक्‍सी एस2 जल्‍द पेश होगी बाजारों में

भारतीय मोबाइल बाजार शानदार तरीके से विकास कर रहा हैं। जहां एक तरफ भारत मोबाइल धारकों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ मोबाइल कंपनिया भी नित नये नये मोबाइलों के मॉडल बाजारों में पेश कर रहीं हैं। कुछ इसी क्रम में सैमसंग मोबाइल भी अपनी बहुचर्चित मॉडल गैलेक्‍सी के रेंज में एक और इजाफा करने जा रही हैं। सैमसंग बहुत जल्‍द ही भारतीय बाजार में गैलेक्‍सी एस2 व्‍हाईट को पेश करने वाली हैं। उम्‍मीद है कि अगले महिने यह मोबाइल बाजारों में उपलब्‍ध हो जायेगा।

सैमसंग का गैलैक्‍सी एक शानदार रेंज है जो कि ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा हैं। इस मोबाइल को ग्राहकों के बीच में मिली भारी सफलता का कारण इसका एंड्राएड बेस्‍ड होना हैं। ग्राहकों के बीच में सैमसंग की इस रेंज को आशातित सफलता हासिल हुयी। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकतें है कि इस मोबाइल की बिक्री के चलते सैमसंग स्‍मार्ट फोनो के बाजार में नोकिया और एप्‍पल जैसे दिग्‍गज कंपनियों को पछाड़ चुका हैं।

सैमसंग के इस नये गैले‍क्‍सी एस2 व्‍हाईट में 4.3 इंच का शानदार डिसप्‍ले प्रयोग किया गया हैं। इसके अलांवा इसका 2.3 गिंगरब्रेड एंड्राएड आपरेटिंग सिस्‍टम इसे एक बेहतरीन स्‍पीड और तकनिकी देता हैं। इस मोबाइल में 1.2 गीगा हर्ट्ज का प्रोसेसर, और 768 एमबी रैम प्रयोग किया गया हैं। यदि मलटीमिडीया की बात करें तो उसमें भी यह मोबाइल अव्‍वल हैं।

गैले‍क्‍सी एस2 व्‍हाईट में हाई डिफिनेशन एच263 और ए264 का विडीयों फार्मेट शामिल किया गया है जो कि आपकों शानदार पिक्‍चर क्‍वालिटी प्रदान करता हैं। इस मोबाइल में शानदार 8 मेगा पिक्‍सल का कैमरा भी शामिल किया गया हैं। इसके अलांवा इसमें एक 1.3 मेगा पिक्‍सल का फ्रंट कैमरा भी लगाया गया हैं। जो कि आपकों बेहतरीन विडीयों कालिंग की सुविधा देता हैं। इस मोबाइल की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 32,000 रूपये तय की गयी हैं। आईए संक्षेप में जानते है क्‍या इस नये गैले‍क्‍सी एस2 व्‍हाईट में

क्‍या फिचर्स है नये गैले‍क्‍सी एस2 व्‍हाईट में:

  • 1.2 गीगा हर्ट्ज प्रोसेसर
  • एंड्राएड गिंगरब्रेड ओएस
  • 8 मेगा पिक्‍सल कैमरा
  • 32 जीबी की एक्‍सपेंडेबल मेमोरी
  • मल्‍टी फार्मेट म्‍यूजीक और विडीयो प्‍लेबैक
  • जावा
 
Best Mobiles in India

English summary
भारतीय मोबाइल बाजार शानदार तरीके से विकास कर रहा हैं। जहां एक तरफ भारत मोबाइल धारकों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ मोबाइल कंपनिया भी नित नये नये मोबाइलों के मॉडल बाजारों में पेश कर रहीं
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X